फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   budhvaamangal gorakhnath mandir

बुढ़वा मंगल पर खिचड़ी चढ़ाने उमड़े श्रद्धालु

Thu, 28 Jan 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
budhvaamangal gorakhnath mandir
गोरखपुर। 26 जनवरी को बुढ़वा मंगल पर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते और बाबा गोरक्षनाथ के जयकारे लगाते रहे। भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दूसरी तरफ मंदिर प्रशासन की तरफ से भी भारी संख्या में स्वयं सेवक लगाए गए थे।
विज्ञापन

गोरक्षनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के बाद बुढ़वा मंगल पर भारी भीड़ एकत्र होती है। इसे देखते हुए मंदिर से लगायत मेला परिसर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर के अंदर जाने वालों को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ता था। खिचड़ी चढ़ाने के लिए महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप कालेज, दिग्विजनाथ पीजी कालेज, एमजी, सेंट्र एंड्रयूज कालेज के एनएसएस के स्वयं सेवक मुस्तैदी से डटे रहे। इसके अलावा हिंदू युवा वाहिनी, विश्व हिंदू महासंघ, हिंदू जागरण मंच सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं का सहयोग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में लोग झूला चर्खी, मौत का कुएं के अलावा मनोरंजन के अन्य संसाधनों का भी लुत्फ लेते नजर आए। स्टालों पर तो खरीदारों की भीड़ लगी ही रही, लोग चाट, पकौड़ों का भी स्वाद लेते दिखे। धूप निकलने से मेले की रौनक बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed