फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   btc student flirting

बीटीसी की छात्रा से एक महीने से छेड़खानी कर रहे थे शोहदे, पुलिस को दी तहरीर

Sun, 15 Dec 2019 11:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 15 Dec 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
btc student flirting
molestation
उरूवा थानाक्षेत्र के एक कॉलेज से बीटीसी कर रही छात्रा से शोहदे एक महीने से छेड़खानी कर रहे थे। तंग आकर छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। शनिवार को पुलिस ने भवानीगढ़ निवासी दिनेश और शनि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गोला इलाके के एक गांव की रहने वाली छात्रा उरूवा के धुरियापार स्थित एक कॉलेज से बीटीसी कर रही है। कॉलेज से आते और जाते समय रास्ते में पिछले एक महीने से मुंह बांधे हुए दो युवक उसे परेशान कर रहे थे। छात्रा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोनों युवक आए दिन अलग-अलग जगहों पर खड़े होकर उनकी बेटी की स्कूटी रोककर फब्तियां कसते थे।
विज्ञापन


छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से युवकों की पहचान की और उनके विरुद्ध केस दर्ज किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवकों की पहचान कर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
चौरीचौरा। शादी का झांसा देकर देवरिया की रहने वाली युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी विशुनपुरा बाबू निवासी सिद्धार्थ को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को देवरिया की एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि युवक उसे शादी का झांसा देकर पांच वर्ष से शारीरिक शोषण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed