{"_id":"58b43c284f1c1b965e830904","slug":"breaking-laws-parking-place-are-made-shop-and-godown","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग को बना दिया दुकान या गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग को बना दिया दुकान या गोदाम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 28 Feb 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
होटल
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अधिकतर होटल, मॉल, बड़े रेस्तरां और बहुमंजिली इमारतें गोरखपुर विकास प्राधिकरण के नियमों को ताक पर रखकर बनाई गईं हैं। जिसके पास पार्किंग स्थल है वह दुकान या गोदाम के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। इससे लोग वाहनों को सड़क पर रख रहे हैं और जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। विभाग इन पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है।
जीडीए के उच्चाधिकारियों ने स्टाफ के सदस्यों को बिना पार्किंग और पार्किंग का कॉर्मिशयल यूज वाले होटल, मॉल, रेस्तरां और बहुमंजिले भवनों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि इन पर शिकंजा कसा जा सके। इससे नक्शे के मुताबिक पार्किंग का इस्तेमाल सिर्फ वाहनों को खड़े करने के लिए ही किया जा सकेगा। लोग सुविधाजनक ढंग से वाहन पार्क करेंगे और सड़क पर भी जाम भी नहीं लगेगा। भवन तो कई हैं लेकिन उनके पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
मौजूदा समय में पार्किंग न होने के कारण शापिंग के लिए पहुंचने वाले लोग सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इससे जाम तो लगता ही है और अव्यवस्था भी फैलती है। क्योंकि एक को देखकर दूसरा भी सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करता है। कुछेक मॉल और रेस्तरां वालों ने बेसमेंट और पार्किंग बनाई तो है, लेकिन उसका इस्तेमाल गोदाम, कांप्लेक्स और दुकानों आदि के रूप में किया जा रहा है।
विज्ञापन
कहां-कहां हुई कार्रवाई
गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से बीते वर्ष में आधा दर्जन के करीब पार्किंग पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कहीं पार्किंग खाली करवाई गई है तो कहीं तुड़वा दी गई। राजेंद्र नगर स्थित पार्किंग स्थल को कांप्लेक्स बनाकर गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसे खाली करवाया गया। इसी क्षेत्र में पार्किंग स्थल पर दुकानें चलाई जा रही थीं, जिन्हें सील कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज रोड पर मैरिज हाल की पार्किंग में वी मार्ट चल रहा था, जिसे तुड़वाया दिया गया। इसी तरह से बशारतपुर में मैरिज हाल की पार्किंग में बाइक शोरूम चल रहा था। इस पर हथौड़ा चलवा दिया गया था।
अभियान की तैयारी में हैं: सचिव
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि अधिकतर स्टाफ चुनाव ड्यूटी में हैं। शहर में एक सौ के करीब ऐसे भवन हैं, जिनकी ओर से पार्किंग स्थल को गोदाम, कांप्लेक्स और अन्य कॉर्मिशयल यूज में लाया जा रहा है। कुछेक ऐसे हैं जिनकी पार्किंग ही नहीं है। इनके खिलाफ जीडीए जल्द ही अभियान चलाने की तैयारी में है।