फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BRD medical college

मेडिकल कॉलेज गायनिक वार्ड से बच्ची चोरी

Thu, 01 Aug 2019 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
BRD medical college
मेडिकल कॉलेज के प्रसूति वार्ड से नवजात गायब
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रसूति वार्ड नंबर एक से मंगलवार की रात नवजात बच्ची के गायब होने से हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद बच्ची नहीं मिली तो पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रशासन और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पिता ने मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद गुलरिहा थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया। पुलिस की दो-दो टीमें बच्ची की तलाश में लगाई गई हैं।
राजघाट के हांसूपुर पुरानी चुंगी निवासी राकेश वर्मा की पत्नी रूबी वर्मा (30) को 23 जुलाई की रात मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 24 जुलाई की सुबह उन्होंने बच्ची को जन्म दिया। घरवाले बहुत खुश हुए। दो बेटे पहले से हैं, बेटी पैदा होने से परिवार पूरा होने की बात कही गई। 24 जुलाई की शाम वार्ड नंबर एक में ही रूबी को बेड नंबर नौ पर शिफ्ट कर दिया गया। लगभग एक हफ्ते तक अस्पताल में रूबी बच्ची के साथ ही भर्ती रहीं। रूबी के पति राकेश ने आरोप लगाया कि मंगलवार की देर रात करीब दो बजे एक महिला बच्ची को लेकर भाग गई।
विज्ञापन

घटना के समय राकेश बेड के बगल में नीचे सो रहे थे और नवजात बेड पर ही रूबी पास सोई थी। बगल के बेड पर भर्ती एक महिला के तीमारदार ने रूबी को जगाकर बताया कि आपका बच्चा एक महिला लेकर गई है। रूबी ने राकेश को जगाकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद चीख पुकार मच गई। तमाम मरीज और परिजन भी जाग गए। राकेश समेत वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदार नवजात को तलाशने लगे लेकिन कुछ नहीं पता चला। एक तीमारदार ने बताया कि प्राइवेट वार्ड की तरफ बिना नंबर की दो पहिया बाइक खड़ी थी। नवजात के साथ निकली महिला बाइक पर बैठकर गई थी। पुलिस को जानकारी दिए जाने के बाद एसपी नार्थ, थानाध्यक्ष गुलरिहा और चौकी इंचार्ज मेडिकल कालेज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड के साथ छानबीन
पीड़िता के पति की तहरीर पर गुलहरिया थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड का भी सहारा लिया। वार्ड के आसपास के अलावा गलियारे से होकर वार्ड के बाहर जाने वाले रास्तों पर खोजी अभियान चलाया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

पांच साल पहले भी गायब हुआ था बच्चा
पांच साल पहले भी मेडिकल कॉलेज से बच्चा चोरी का मामला सामने आया था। गोला शिवपुर थाना गोला निवासी सरिता पांडेय पत्नी अरविंद पांडेय का बच्चा 22 फरवरी 2014 को चोरी हो गया था। गुलहरिया थाने में बच्चा चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। कुछ दिन बाद कैंट थानाक्षेत्र के कूड़ाघाट इलाके के एक निजी नर्सिंग होम से बच्चे को बरामद किया गया था। मामले में आरोपी महिला सोमारी देवी पत्नी प्रेम कुमार निवासी लक्षीराय थाना पिपराइच को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed