{"_id":"56edb5d24f1c1bd3618b52eb","slug":"brd-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीमारदार को पीटे जाने की जांच करेगी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीमारदार को पीटे जाने की जांच करेगी कमेटी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। नवजात बच्ची की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगा रहे तीमारदार को पीटे जाने के मामले की जांच कमेटी करेगी। तीमारदार की लिखित शिकायत को एसआईसी ने गंभीरता से लिया है।
उन्होंने जल्द ही कमेटी गठित कर मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
12 मार्च की रात इंसेफेलाइटिस वार्ड के पास शाहपुर क्षेत्र के दरगहिया निवासी गौतम पासवान को पीटा गया था। उनकी तीन दिन की बेटी प्रिया की मौत हुई थी और वह डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। आरोप है कि इससे नाराज डॉक्टरों ने उन्हें गार्ड का डंडा छीनकर पीटा था। किसी तरह से वह जान बचाकर भागे थे।
विज्ञापन
इसकी शिकायत अब गौतम ने लिखित तौर पर एसआईसी से की है जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया है। हालांकि पहले इस मामले को अस्पताल प्रशासन झूठ साबित करने में ही जुटा था।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के एसआईसी डॉ. एमक्यू वेग ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के लिएो कमेटी गठित होगी और दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।