{"_id":"5d6199608ebc3e93de122d79","slug":"boy-rape-a-girl-gorakhpur-news-gkp3188422172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेली के भाई ने घर बुलाकर युवती से दुष्कर्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहेली के भाई ने घर बुलाकर युवती से दुष्कर्म किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहेली के भाई ने घर बुलाकर युवती से दुष्कर्म किया
- दो महीने पहले हुई थी घटना, सीओ के आदेश पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पादरीबाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो महीने पहले सहेली के भाई ने घर पर बुलाकर युवती से दुष्कर्म किया और फिर शिकायत करने पर सहेली और उसकी मां ने धमकी भी दी। तहरीर देने पर केस दर्ज नहीं हुआ था। शनिवार को सीओ गोरखनाथ के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। भाई पर दुष्कर्म, बहन और मां पर सह देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
शाहपुर इलाके की एक युवती का जंगल हकीम नंबर एक में एक लड़की से दोस्ती थी। थाने में दर्ज केस के मुताबिक सहेली के भाई ने 26 जून को सहेली से मिलने के बहाने घर पर बुलाया। जिस समय वह घर पहुंची उस समय सहेली और उसकी मां मौजूद नहीं थी। युवक अकेले ही घर पर था। आरोप है कि इसी दौरान धोखे से चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। किसी तरह से घर पहुंचने के बाद युवती ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। आरोप है कि युवती को युवक और उसके घरवाले मुंह बंद रखने की भी धमकी दी। इसके बाद से ही आरोपियों पर कार्रवाई के लिए युवती तहरीर लेकर शाहपुर थाने का चक्कर लगा रही थी लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। दो दिन पहले युवती ने सीओ गोरखनाथ से मुलाकात कर शिकायत की। सीओ के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।