फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   booking clark suspended

मोबाइल पर व्यस्त महिला क्लर्क ने नहीं दिया टिकट, सस्पेंड

Tue, 03 Sep 2019 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
booking clark suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

रेलवे स्टेशन के जनरल काउंटर पर तैनात एक महिला क्लर्क मोबाइल पर व्यस्त रहीं और यात्री के टिकट मांगने पर टिकट देने मना कर दिया। बोलीं, जाओ बाहर एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) से ले लो। लाइन में खड़े किसी अन्य यात्री ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर डीआरएम लखनऊ ने महिला क्लर्क को सस्पेंड कर जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मामला रविवार की रात का है। देवरिया के रहने वाले विनय कुमार काउंटर पर लाइन में खड़े थे। काउंटर पर महिला क्लर्क ईभा शर्मा ड्यूटी पर थीं। विनय का आरोप है कि जब उनका नंबर आया तो महिला क्लर्क मोबाइल पर व्यस्त थीं। उनसे जब देवरिया का टिकट मांगा तो उन्होंने बाहर एटीवीएम से लेने की बात कही। इस पर जब विरोध किया तो उन्होंने टिकट न देने की बात कह कर जीआरपी बुलाने की धमकी दे डाली। विनय का कहना है कि उनके पास सबूत नहीं था तो दोबारा टिकट मांगा। संयोग से महिला ने पहले जैसा ही व्यवहार किया, जिसे मोबाइल में कैद कर लिया।
विज्ञापन

यात्री ने पी थी शराब

ड्यूटी समाप्त होने के बाद महिला क्लर्क ने रजिस्टर में घटना का जिक्र किया है। लिखा है कि एक यात्री लाइन तोड़कर आया था और उसने शराब पी रखी थी। इसी वजह से उसे टिकट नहीं दिया और बाहर से लेने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला क्लर्क और यात्री के बातचीत का वीडियो वायरल हुआ है। प्रथम दृष्टया लापरवाही के आरोप में महिला क्लर्क को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
- विजयलक्ष्मी कौशिक, डीआरएम लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed