{"_id":"2611eb52099c99c4b7abb1c8b2373354","slug":"book-fair-begins-today-in-gorakhpur-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पुस्तक मेला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पुस्तक मेला आज से
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती के आयोजनों की श्रृंखला में गोरखपुर
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी परिसर में शनिवार से तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा
रहा है। इसमें देश भर के तीस से अधिक प्रकाशक भाग लेंगे। मेले का उद्घाटन
शनिवार की सुबह सवा दस बजे यूनिवर्सिटी के क्रीड़ा संकुल में किया जाएगा।
उद्घाटन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार करेंगे।
कला संकाय के डीन और सेंट्रल लाइब्रेरी के अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह आयोजन लाइब्रेरी की ओर से ही किया जा रहा है। चूंकि मेला पंडित दीन दयाल की जन्मशती के आयोजन के क्रम में है, इसलिए एक स्टॉल उनके साहित्य के नाम होगा। इस पर उनसे जुड़ी सभी पुस्तकें उपलब्ध होंगी। मेले में एक स्थानीय प्रकाशक नीलकमल को भी स्टाल लगाने का अवसर दिया गया है। उद्घाटन के अवसर पर अग्रेजी विभाग की डॉ. हुमा जावेद सब्जपोश, डॉ. शिखा सिंह, डॉ. गौर हरि बेहरा व सुनीता मुर्मू की संपादित पुस्तक ‘लिटरेचर ऑफ साउथ एशिया’ और मनोविज्ञान विभाग की डॉ. अनुभूति दुबे की पुस्तक ‘मेंटल हेल्थ : साइको सोशल प्रॉस्पेक्टिव’ (दो वॉल्यूम) का विमोचन किया जाएगा। प्रो. श्रीवास्तव ने उन सभी लेखकों को भी विमोचन के लिए आमंत्रित किया है, जो मेले के माध्यम से अपनी पुस्तक का विमोचन कराना चाहते हैं। पुस्तक मेला 29 फरवरी तक चलेगा।