फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bond purchased with frequent interest less sense

खरीदें बांड, कम भव संग पाएं ब्याज भी 

Fri, 28 Oct 2016 01:34 AM IST
 अनुपम सिंह
 अनुपम सिंह Updated Fri, 28 Oct 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
bond purchased with frequent interest less sense
भ्रारतीय डाक - फोटो : demo pic
 डाक महकमा दिवाली पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर लेकर आया है। विभाग सोने की वर्तमान बाजार भाव से कम कीमत पर बांड की बिक्री कर रहा है। आठ वर्ष पश्चात बाजार में सोने की जो कीमत होगी, उस दर से महकमा ब्याज के साथ ही बांड का भुगतान करेगा। विभाग की स्कीम का लाभ आगामी दो नवंबर तक उठाया जा सकता है।
विज्ञापन

दिवाली पर ऑफर देने में डाक महकमा भी पीछे नहीं है। इस बार ग्राहकों के लिए आठ वर्ष की योजना लेकर आया है। 24 कैरेट वाले प्रतिग्राम शुद्ध सोने की कीमत का बांड विभाग 2957 रुपये में उपलब्ध कर रहा है, जो 17 से 21 अक्टूबर के सोने के बाजार भाव की दर से 50 रुपये सस्ता है। आठ साल बाद विभाग उस समय सोने की कीमत के साथ ही ढाई फीसदी ब्याज की दर से भुगतान करेगा। अगर कोई आठ वर्ष के पहले अपने बांड का भुगतान लेना चाहता है तो महकमा पांच वर्ष पूरे होने पर ही बांड का भुगतान करेगा। इस बांड को लोग अपने या बच्चों के नाम अथवा दो लोग मिलकर ले सकते हैं। 20 हजार रुपये से अधिक कीमत का बांड अगर खरीदना है तो इसके लिए महकमे को चेक से भुगतान करना होगा। बांड को खरीदने के लिए लोगों को अपना आईडी प्रूफ लेकर डाकघरों में जाना होगा।
विज्ञापन

लोन भी मिलेगा

बांड पर ग्राहक अगर लोन लेना चाहते हैं तो वह भी मिलेगा। इसके अलावा इन्कम टैक्स में भी राहत मिलेगी। एक ग्राम से कम कीमत बांड की बिक्री विभाग नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने सजाए काउंटर

दिवाली के सीजन में नई स्कीम के साथ पुराने स्कीम को भी डाकघरों के काउंटर पर सजाया गया है। बांड बिक्री के साथ ही काउंटर पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व अटल पेंशन योजना की भी जानकारी दी गई है।

 

सभी डाकघरों को निर्देशित किया गया है, वे दो नवंबर तक अधिक से अधिक बांड की बिक्री करें।  विभाग की जो भी योजनाएं हैं, उसको काउंटर पर सजाकर रखें, जिससे योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो सके।
- डीबी त्रिपाठी, प्रवर अधीक्षक डाक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed