{"_id":"5d4f2d108ebc3e6cdd4aa905","slug":"boat-overturn-in-pond-one-died-gorakhpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नाव पलटने से तालाब में डूबे पांच युवक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नाव पलटने से तालाब में डूबे पांच युवक, एक की मौत
Sun, 11 Aug 2019 02:16 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबे पांच युवक
- फोटो : Amar Ujala (File Photo)
शनिवार को नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के खैरी गांव के तालाब में कमल का फूल तोड़ने गए पांच युवक नाव पलट जाने से डूब गए। इससे चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद गांव के दो लोग उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूद गए और पांचों युवकों को बाहर निकाला। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हाल में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन युवक सुरक्षित बच गए। घटना से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर खैरी गांव के विशाल मोन तालाब से कमल का फूल तोड़ने नाव से गांव के ही जनमेजय (18) पुत्र राम दरश, अबूबकर (18) पुत्र रब्बुल, सुनील (20) पुत्र सुभाष, सोनू (20) पुत्र सदरुद्दीन और मंजूर (18) पुत्र मसुजम्मा गए थे। फूल तोड़ते समय पानी भर जाने से नाव पलट गई और पांचों युवक डूब गए। शोर सुनकर बगल में घास काट रहे अमीरुल्लाह और मछली की रखवाली कर रहे यमुना मल्लाह पहुंच गए।
विज्ञापन
डूब रहे युवकों को बचाने के लिए दोनों ने तालाब में छलांग लगा दी और एक-एक कर अबूबकर, सुनील और सोनू को तो सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन, मंजूर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। जब तक जनमेजय को ढूंढ कर निकाला जाता, उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। एसआई राजकुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।