{"_id":"580f70d04f1c1b994fbc26eb","slug":"blood-seperation-machine-damaged-in-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन खराब, नहीं बन पा रहे प्लेटलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन खराब, नहीं बन पा रहे प्लेटलेट्स
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में ब्लड सेपरेशन मशीन खराब होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को मशीन में खराबी आने से प्लेटलेट्स नहीं बन रहे हैं। ऐसे में तीमारदारों को प्राइवेट से प्लेटलेट्स खरीद कर लाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है। अभी कुछ दिन पहले भी मशीन में खराबी आई थी। ऑपरेशन और डेंगू मरीजों को इसकी जरूरत होती है।
ऑपरेशन के दौरान प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को इसके लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ता है। न्यूनतम शुल्क देकर इसे आसानी से तीमारदार ले लेते हैं। मंगलवार को एक तीमारदार जब प्लेटलेट्स लेने पहुंचा तो उसे मशीन के खराब होने की जानकारी दी गई। इसके बाद ब्लड बैंक की ओर से भी अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई।
प्लेटलेट्स न मिल पाने से अब मरीजों को गोरखनाथ चिकित्सालय या फिर जिला अस्पताल तक की दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा दूसरा कोई भी विकल्प नहीं है। अभी कुछ दिन पहले ही मशीन में खराबी को ठीक किया गया था। एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी आई है, जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा।