फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   blood donation camp in gorakhpur

अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल, गोरखपुर-बस्ती मंडल में 226 लोगों ने किया महादान

Wed, 02 Oct 2019 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
blood donation camp in gorakhpur
अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल, गोरखपुर-बस्ती मंडल में 226 लोगों ने किया महादान
विज्ञापन

गोरखपुर। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की अनूठी मुहिम के तहत मंगलवार को गोरखपुर-बस्ती मंडल में रक्तदान के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखा। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 226 लोग इस महादान का हिस्सा बने। अकेले गोरखपुर में ही पांच रक्तदान शिविर लगाए गए। जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, एसएसबी परिसर, गोरखपुर विश्वविद्यालय और जटाशंकर गुरुद्वारा के अलग-अलग शिविरों में 91 महादानियों ने रक्तदान किया। तमाम लोगों ने नौ दिन का व्रत रखा था, फिर भी रक्तदान करने आ गए। अमर उजाला की तरफ से हर रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज : 31 ने किया रक्तदान
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में आयोजित अमर उजाला स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की शुरुआत प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में 15-20 जिलों के मरीज आते हैं, इसलिए यहां रक्त की बहुत जरूरत होती है। शिविर के आयोजन से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है। प्राचार्य ने रक्तदान करने वालों से मुलाकात भी की और उनका हौसला बढ़ाया। मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके श्रीवास्तव सहित 31 लोगों ने रक्तदान किया। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. शैला मित्रा, ब्लडबैंक प्रभारी डॉ. राजेश राय की देखरेख में ब्लडबैंक स्टाफ मीनाक्षी राय, विनय पांडेय, आशीष त्रिपाठी, धर्मशील कुशवाहा, धीरजपाल, एमएन तिवारी, अमर ज्योति पांडेय, कलाम आदि ने रक्तदान में विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल : 13 लोग बने महादानी
जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राजकुमार गुप्ता ने फीता काट कर अमर उजाला रक्तदान शिविर का आरंभ किया। रक्तदान करने पहुंचे लोगों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। रक्तदान से तीन लोगों की जिंदगी बचाने की संतुष्टि दिल को मिलती है। यहां 13 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान में जिला अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डा. एसके यादव, नम्रता सिन्हा, राजकुमार सिंह, संजय कुमार, शेष कुमार चौधरी, प्रमोद कुमार मद्धेशिया सहित स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: व्रत में भी दिखा उत्साह, 11 ने किया रक्तदान
गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय में प्रति कुलपति प्रो. हरिशरण ने फीता काटकर रक्तदान शिविर की शुरुआत की। साथ ही कहा कि रक्तदान महादान है। रूसा के समन्वयक प्रो. राजवंत राव ने कहा कि रक्तदान के लिए हमें लोगों को प्रेरित करना चाहिए इससे जरूरतमंद व्यक्ति को जरूरत पर रक्त मिल सके। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. केशव सिंह कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को गांवाें में भेजेंगे। रक्तदान के लिए प्रेरित कर ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगवाएंगे। विशिष्ट अतिथि एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक कमल जैन ने मुख्य अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और रक्तदाताओं को उपहार देकर सम्मानित किया। ब्लडबैंक की टीम डॉ. एश्वर्यजीत, संजय कुमार, मनोज पांडेय, दिलीप उपाध्याय, उमेश, घनश्याम पांडेय, इश्तियाक, पूनम आदि ने प्रमुख योगदान दिया।
एसएसबी: 19 जवानों ने किया रक्तदान
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कैंप में आयोजित शिविर में 19 जवानों ने रक्तदान किया। कंपोजिट हॉस्पिटल एसएसबी गोरखपुर के डीआईजी मेडिकल डॉ. एबी दास, डीआईसी मेडिकल डॉ. आरके गोयल, एलआईसी मेडिकल डॉ. आरके भारतीय, एसी डेंटल सर्जन डॉ. पार्थ पुरवार ने रक्तदान कर शिविर का आरंभ किया। इसके बाद महिला और पुरुष जवानों ने रक्तदान किया। यहां बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान कराया। महादानी बनने के लिए जवानों में उत्साह देखने को मिला।
जटाशंकर गुरुद्वारा : 17 महादानियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल
जटाशंकर गुरुद्वारा में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डेन डॉ. संजीव गुलाटी और गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान 17 महादानियों ने रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल पेश की।
पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू ने कहा गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर जटाशंकर गुरुद्वारा की ओर से हर महीने रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आगे भी ये सिलसिला जारी रहेगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने कहा कि अपने खून को किसी के रगो में बहने का मौका दिजिए। ये लाजवाब तरीका है कई जिस्मों में जिंदा रहने का। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जटाशंकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ अशोक मलहोत्रा, हरबंस कौर, जिमी कौर, तोशिबा आनंद, अरविंद गुप्ता, विनोद पन्ना, सत्यप्रकाश, दर्शन सिंह के साथ गुरुगोरक्षनाथ चिकित्सालय ब्लड बैंक के डॉ. एसके सिंह, चंद्रेश्वर यादव, शालिनी पांडेय, आदित्य शुक्ला, कृष्ण मोहन पांडेय, सोनू यादव आदि ने अहम भूमिका निभाई।
देखने आईं थीं मरीज पर किया रक्तदान
गांव सिकटा की रहने वाली सुधा देवी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक रिश्तेदार का हाल जानने मंगलवार को पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि मरीज को देखने के बाद लौट रही थी कि निगाह दीवार पर लगे अमर उजाला के बैनर पर पड़ी। मन में आया कि न जाने किस मरीज को रक्त की आवश्यकता होगी, मेरे एक यूनिट खून देने से तीन लोगों की जान बच सकती है। पुण्य के कार्य में शामिल होने की इच्छा हुई और ब्लड बैंक पहुंच गई।

ब्लड बैंक प्रभारी की पत्नी ने पहली बार किया रक्तदान
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राजेश राय की पत्नी ज्योति राय भी रक्तदान करने पहुंचीं। रेयर ब्लड ग्रुप होने के कारण उन्हें सलाह दी गई कि जरूरत पड़ने पर ही रक्तदान करें लेकिन उन्होंने दान की इच्छा जताई। बोलीं कि अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर की कई दिन से घर में चर्चा हो रही थी, इससे प्रेरित होकर रक्तदान करने आ गई। रेयर ब्लड ग्रुप होने के कारण रक्तदान करने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने उन्हें खुद अमर उजाला का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed