फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP wins 8 seat ot of 9

नौ में से आठ सीटें भाजपा की झोली में

Sun, 12 Mar 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 12 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
BJP wins 8 seat ot of 9
बीजेपी की जीत पर जश्न मानते पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala
जिले की नौ विधानसभा सीटों में से आठ पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा कर लिया, जबकि एक सीट जीतने में बसपा कामयाब रही। समाजवादी पार्टी का तो जिले से पूरी तरह से सफाया हो गया। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन सीटें मिली थीं, जबकि बसपा को सर्वाधिक चार, सपा और एनसीपी को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा था। चुनाव मैदान में उतरे 127 प्रत्याशियों में से 102 की जमानत जब्त हो गई। कुल पड़े मतों में से एक बंटा छह प्रतिशत वोट न पाने से जिनकी जमानत जब्त हुई, उनमें ग्रामीण विधानसभा से बसपा के राजेश पांडेय, शहर से बसपा के जनार्दन चौधरी और निर्दल प्रत्याशी पूर्व मंत्री पप्पू जायसवाल की पत्नी अनीता जायसवाल शामिल हैं।
विज्ञापन


शनिवार को मतगणना की शुरूआत बैलेट वाले मतों से हुई। इन मतों की गणना के साथ ही भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। जब ईवीएम खुलने लगी तो कमोवेश यही स्थिति तब भी कायम रही। तीन विधानसभाओं में शुरुआती रुझान से ही मुकाबला कड़ा होने लगा, लेकिन छह विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी पहले चक्र की गणना से ही लीड लेने लगे। 11 बजे तक छह विधानसभाओं शहर, कैंपियरगंज, चौरीचौरा, बांसगांव, खजनी और सहजनवां की स्थिति साफ हो गई कि ये सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी, जबकि ग्रामीण, पिपराइच और चिल्लूपार में मुकाबला काटे का होने लगा।
विज्ञापन


ग्रामीण विधानसभा में महंत आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर थी। वहां से पिछले चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीते विजय बहादुर यादव ने इस बार सपा का दामन थाम लिया था। मतगणना के दौरान जब कोई प्रत्याशी आगे होता तो उसके खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ती थी और विपक्षी मायूस होने लगते थे। एक बार सपा प्रत्याशी पांच हजार मतों से आगे हो गए तो ऐसा लगने लगा कि अब यह सीट सपा के खाते में चली जाएगी, लेकिन अंतिम चरण में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त को कवर करते हुए चार हजार से अधिक वोटों की लीड लेकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिल्लूपार में भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी और बसपा प्रत्याशी के बीच का मुकाबला काफी नजदीकी रहा। यहां कभी भाजपा तो कभी बसपा आगे-पीछे होती रही। अंतिम दौर में बसपा प्रत्याशी विनय शंकर ने तीन हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर ली। पिपराइच विधानसभा में सपा-बसपा-भाजपा के बीच कांटे की लड़ाई काफी देर तक चलती रही। अंत में भाजपा और बसपा प्रत्याशी के बीच ही मुकाबला सिमट गया। अंतिम दौर के कुछ चरणों में भाजपा प्रत्याशी ने जबरदस्त बढ़त हासिल कर करीब 13 हजार मतों से चुनाव जीत लिया। ग्रामीण और पिपराइच पर सबकी निगाहें लगी थीं। जैसे ही दोनों प्रत्याशियों ने निर्णायक बढ़त बनाई, गोरखनाथ मंदिर में भी अबीर गुलाल उड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed