फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP will do conference on its anniversery from 6 april

छह से 13 अप्रैल तक हर सेक्टर में होगा भाजपा का सम्मेलन

Mon, 03 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 03 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP will do conference on its anniversery from 6 april
बेनीगंज पार्टी कार्यालय पर बैठक करते भाजपाई। - फोटो : Amar Ujala
भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस पर छह अप्रैल से लेकर 13 तक हर सेक्टर में सम्मेलन का आयोजन करेगी। इसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियां, जीएसटी से लाभ और भीम एप के बारे में भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जाएगी ताकि वे जनता से सीधा संवाद कर उनके बीच अपनी पैठ बना सकें।
विज्ञापन


यह निर्णय रविवार को भाजपा के बेनीगंज स्थिथ कार्यालय में हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में किया गया। इसमें जिले और मंडल के पदाधिकारियों के अलावा विधायक और अन्य कई प्रमुख नेता शामिल थे। जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने बताया कि बैठक में यह तय हुआ है कि छह से 13 अप्रैल तक प्रत्येक सेक्टर में पार्टी की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम चार घंटे का होगा। हर सेक्टर में जिले से लेकर मंडल तक का एक पदाधिकारी अवश्य शामिल होगा और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएगा।
विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान जीएसटी और भीम एप के फायदे और उपयोगिता भी बताई जाएगी। सेक्टर में दे घंटे तक सम्मेलन होने के बाद कार्यकर्ता भाजपा का झंडा लेकर निकलेंगे। वे किसी सार्वजनिक स्थान स्कूल, अस्पताल आदि में जाकर सफाई करेंगे। इन कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक भी शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष के मुताबिक 14 अप्रैल को अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर मंडलों की दलित बस्ती में सहभोज का कार्यक्रम होगा। इसमें सभी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने की। इसमें विधायक विमलेश पासवान, संत प्रसाद, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, शीतल पांडेय, जिला प्रभारी विजय बहादुर दुबे, रामप्रताप सिंह, कमलेश पटेल, श्यामनारायण दुबे, छोटेलाल मौर्य, शेषमणि त्रिपाठी, गीतांजलि श्रीवास्तव, राजेश निषाद, इफ्तेखार हुसैन, धन्नजय सिंह, समरजीत पासवान, आरडी सिंह, धर्मेद्र सिंह सैथवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed