फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bjp video van

केंद्र की उपलब्धियां बताने वीडियो वैन रवाना

Mon, 05 Dec 2016 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 05 Dec 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
bjp video van
वीडियो रथ को रवाना करते सांसद आदित्यनाथ। - फोटो : ‌‌shivharsh
 केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शुरू हुए परिवर्तन संदेश रथ (वीडियो वैन) को सांसद महंत आदित्यनाथ ने सोमवार को अधियारी बाग स्थित रामलीला मैदान से रवाना किया।
विज्ञापन


गोरखपुर क्षेत्र में कुल 62 विधानसभाएं हैं। हर विधानसभा के लिए एक बैन होगी। इसमें एक महीने तक विधानसभाओं में दिखाने के लिए वीडियो क्लिप भी तैयार कर रखी गई है। सोमवार को 20 वीडियो वैन को रवाना किया गया। यह वैन उन विधानसभा क्षेत्रों में भेजी गई है जहां पर परिवर्तन यात्रा हो चुकी है। रथ को रवाना करने से पूर्व संस्कृत विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों का पाठ किया तथा शंख बजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम में सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि अगर एक-एक कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों का सही तरह से प्रचार करे तो दुनिया की कोई ताकत प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से नहीं रोक पाएगी। हमने किसी जाति मजहब को ध्यान में रखकर योजना नहीं बनाई। हमारा उद्देश्य समग्र विकास है। कहा कि ढाई साल से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कार्य कर रही है। अब तक भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में चिरंजीव चौरसिया, सत्या पांडेय, ओमप्रकाश शर्मा, रमेश प्रताप गुप्ता, देवेश श्रीवास्तव, विश्व जिताशु सिंह, संजय गौड़, पुष्पदंत जैन, अमरेश यादव, डा. सुनील त्रिपाठी, शिवम पांडेय, महेंद्र प्रताप सिंह, निरंकार त्रिपाठी, राजेश निषाद, जितेंद्र सैनी, विनोद दुबे, रमेश चंद गुप्ता, चिंतामणि पांडेय, राधेश्याम रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed