फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP MP Sharad Tripathi Beating Mahamandal MLA By Shoes Side story in Sant Kabir nagar

जवाब मांग रहे थे एक्सईएन से-बोल पड़े विधायक, बिगड़ गई बात

Wed, 06 Mar 2019 08:32 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, संतकबीरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला, संतकबीरनगर Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Mar 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Sharad Tripathi Beating Mahamandal MLA By Shoes Side story in Sant Kabir nagar
sharad tripathi

जिला योजना समिति की बैठक शुरू तो सामान्य ढंग से हुई, लेकिन बमुश्किल 15 मिनट बाद ही बात बिगड़ गई। सांसद शरद त्रिपाठी एक सड़क के शिलान्यास स्थल पर लगे शिलापट्ट से संबंधित सवाल लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से पूछ रहे थे। विधायक बीच में अचानक बोल पड़े और पूरी बहस दूसरी दिशा में मुड़ गई।

विज्ञापन


बैठक में मौजूद सदस्यों और घटना के वीडियो फुटेज के अनुसार सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में हुए एक सड़क के शिलान्यास पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके दूबे से जवाब मांगा। सांसद को आपत्ति थी कि वहां लगे शिलापट्ट पर उनका नाम क्यों नहीं लिखा है। 
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता जवाब देने के लिए खड़े हुए थे कि विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा, वह क्या जवाब देंगे, हमसे जवाब सुन लीजिए। इस पर सांसद ने तुरंत विधायक का प्रतिवाद किया और कहा कि सांसद मैं हूं या तुम। अधिकारी से जवाब मांग रहा हूं। तुमसे क्या बात करूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बात इतनी बढ़ गई कि सांसद ने कह दिया कि तुम्हारे जैसे कई नेता पैदा कर चुका हूं। बदले में विधायक ने भी जूतों से मारने की बात कह दी। बगल में बैठे खलीलाबाद विधायक जय चौबे और धनघटा विधायक श्रीराम चौहान दोनों को शांत कराने का प्रयास कर ही रहे थे, इतने में सांसद ने अपने पैर से जूता निकाला और दनादन विधायक के मुंह और सिर पर मारना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed