फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP MP sharad tripathi beating mahamandal MLA by shoes

वीडियो : भाजपा सांसद ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर कर दी जूतों की बरसात, देखते रहे लोग

Wed, 06 Mar 2019 05:52 PM IST
रत्नेश मिश्र ब्यूरो, अमर उजाला, संतकबीरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला, संतकबीरनगर Published by: रत्नेश मिश्र Updated Wed, 06 Mar 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
BJP MP sharad tripathi beating mahamandal MLA by shoes
sharad tripathi

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार की शाम जिला योजना समिति की बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन के सामने ही खलीलाबाद (संतकबीरनगर) के सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल आपस में भिड़ गए। विकास कार्यों के शिलापट्ट पर नाम लिखने की बात पर दोनों इस कदर आगबबूला हुए कि एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान सांसद ने विधायक को खींचकर जूते से मारा, जबकि विधायक ने भी सांसद को कई तमाचे जड़ दिए।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने से पहले विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित बजट के अनुमोदन के लिए बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक बुलाई गई थी। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन बतौर मुख्य अतिथि बैठे थे। बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद सांसद शरद त्रिपाठी व मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने विधायक पर अपने क्षेत्र में विकास कार्यों पर सांसद का नाम न लिखवाने का आरोप लगाया। इस पर विधायक ने भी सांसद पर ऐसा करने का आरोप मढ़ दिया। बात ही बात में दोनों एक-दूसरे पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए देख लेने की धमकी देने लगे। इसी बीच अचानक सांसद शरद त्रिपाठी उठे और पैर से जूता निकालकर विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल को ताबड़तोड़ मारने लगे। गुस्साए विधायक ने भी बगल में बैठे धनघटा विधायक श्रीराम चौहान व खलीलाबाद विधायक जय चौबे को धक्का देते हुए सांसद को कई तमाचे जड़ दिए।

दोनों के बीच मारपीट होते देख प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, डीएम रवीश कुमार गुप्ता समेत सभी अफसर और नेता आवाक रह गए। मंत्री, डीएम और विधायक ने बीच बचाव कराया। इसके तुरंत बाद मंत्री बैठक छोड़कर लखनऊ लौट गए। इसके तुरंत बाद सांसद कलेक्ट्रेट के किसी कमरे में जाकर छिप गए तो वहीं विधायक राकेश सिंह बघेल व उनके समर्थक परिसर में खड़े होकर सांसद का इंतजार करने लगे।


भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि मुझे इस घटना पर खेद है और इसके बारे में बुरा लग रहा है, जो हुआ वह मेरे सामान्य व्यवहार के खिलाफ था। अगर मुझे राज्य प्रमुख द्वारा बुलाया जाता है तो मैं अपनी बात उनके सामने रखूंगा।

डीएम रवीश कुमार गुप्ता, सीडीओ हाकिम सिंह आदि अफसर विधायक और उनके समर्थकों को शांत कराने के प्रयास में जुटे थे। शाम साढ़े छह बजे तक परिसर में गहमागहमी बनी हुई थी। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने घटना की निंदा की है। डीएम रवीश कुमार गुप्ता व एसपी आकाश तोमर ने फिलहाल इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed