फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP MP Jagdambika Pal accuses Owaisi and Jilani for spreading hatered

ओवैसी और जिलानी का बयान नफरत फैलाने वाला: भाजपा सांसद

Tue, 12 Nov 2019 07:24 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 12 Nov 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Jagdambika Pal accuses Owaisi and Jilani for spreading hatered
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज सीट से भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने मंगलवार को एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और जफरयाब जिलानी पर निशाना साधा। स्थानीय होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। इसका सभी समुदायों ने खुले दिल से स्वागत किया, फिर भी ओवैसी और जिलानी नफरत फैलाने वाले बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन लोगों को समझ लेना चाहिए कि देश की जनता समझदार हो गई है। किसी की बयानबाजी से गंगा-जमुनी तहजीब पर चोट नहीं पहुंचाई जा सकती है।

भाजपा सांसद ने कहा कि 30 वर्ष पुराने रिश्ते को खत्म करके शिवसेना ने अपना नुकसान किया है। शिवसेना के कांग्रेस और एनसीपी से वैचारिक मतभेद हैं, फिर भी महाराष्ट्र में तीनों मिलकर सरकार बनाने की कवायद में लगे थे। महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को वोट दिया था। इसका शिवसेना ने अपमान किया है। 
विज्ञापन


सांसद ने अयोध्या पर सुप्रीमकोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया और संविधान पीठ का आभार जताया। सांसद ने कहा कि सबसे पुराने मामले में सर्वसम्मति से फैसला आना देश की न्यायपालिका की ताकत को दर्शाता है। इस मामले में देश, दुनिया की निगाह थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसले की स्थिति के बाद चौकसी थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की वजह से सब कुछ अच्छे से हो गया। सुप्रीम फैसले के एक दिन बाद ही ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला। अल्पसंख्यक समुदाय ने उत्साह से पर्व मनाया और कहीं से किसी तरह की शिकायत नहीं आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed