{"_id":"5d4866888ebc3e6cd05ac3cf","slug":"bjp-mla-from-gorakhpur-will-buy-land-in-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में जमीन खरीदेंगे गोरखपुर के भाजपा विधायक, दोस्त से बात कर दी जमीन तलाशने की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में जमीन खरीदेंगे गोरखपुर के भाजपा विधायक, दोस्त से बात कर दी जमीन तलाशने की जिम्मेदारी
Mon, 05 Aug 2019 10:55 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 पर मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया। कहा कि वह श्रीनगर या फिर उसके आसपास जल्द ही जमीन खरीदेंगे।
इसी सिलसिले में उन्होंने सोमवार को बांदीपुरा में रहने वाले अपने खास दोस्त डॉ. याशर शाह से मोबाइल फोन पर बात की। नगर विधायक ने बताया कि डॉ. याशर को जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी है।
डॉ आरएमडी ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले को दूरदर्शी बताया। इससे अब जम्मू-कश्मीर का विकास तेजी से होगा। रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

कश्मीरी नागरिकों के लिए यह फैसला स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने जैसा है। आजादी के इतने सालों बाद भी कश्मीरी गुलामी का दंश झेल रहे थे। अब ऐसा नहीं है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हो गया।
एक राष्ट्र, दो विधान-दो प्रधान और दो निशान का वजूद पूरी तरह से मिट गया। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री का यह फैसला उन हजारों सैनिकों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने कश्मीर को भारत में बनाए रखने के लिए बलिदान दिया है।