फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bjp member to take the camp prasikshit

भाजपाइयों को प्रशिक्षत करने को लगेगा कैंप

Fri, 29 Jul 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
bjp member to take the camp prasikshit
bjp logo
भाजपा जिला से लेकर मंडल के पदाधिकारियों को पार्टी की विचारधारा से लैस करने के लिए दो दिन का प्रशिक्षण शिविर लगाने जा रही है। शिविर गोला ब्लॉक के राम सखी रामनिवास इंटर कालेज में 30-31 जुलाई  लगेगा। शिविर में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। अलग-अलग लोग 10 मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम का समापन महंत आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन


शिविर में जिले के सभी पदाधिकारियों के अलावा जिला कार्यसमिति के सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री को शामिल होना है। इसके अलावा विधायक, पूर्व विधायक तथा पूर्व अध्यक्ष सहित लगभग दो सौ लोग इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। प्रदेश से लेकर क्षेत्र स्तर के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में बतौर प्रशिक्षक अपने विचार व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जर्नादन तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए 30 जुलाई को सुबह 10 बजे से रिजस्ट्रेशन होगा। 12 बजे से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारी कैंप में ही निवास करेंगे। भाजपा का इतिहास और विकास, सैद्धांतिक अधिष्ठान, हमारी कार्यपद्धति, विचार परिवार, आगामी कार्य योजना, केंद्र सरकार की उपलब्धियां, पंच निष्ठाएं, सहित अन्य दस बिंदुओं पर चर्चा होगी। हर विषय पर लोग विस्तार से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि भाजपा नेताओं के उल जुलूल बयानों की वजह से पार्टी की काफी फजीहत होती है। प्रशिक्षण में उन्हें सोच समझ कर बोलने को कहा जाएगा। यह बताया जाएगा कि ऐसा कोई बयान न दें जिसकी वजह से पार्टी की स्थिति असहज हो। उधर महानगर का प्रशिक्षण कार्यक्रम छाया अतिथि भवन शिवपुर सहबाज गंज में होगा। जिसका उद्घाटन महंत आदित्यनाथ करेंगे। बैठक में सांसद पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक महापौर पूर्व महापौर, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed