{"_id":"5cd75502bdec22073d7993f4","slug":"bjp-coul-d-save-from-bulls-what-about-terror-says-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांडों से बचा नहीं पाई, आतंक से क्या बचाएगी भाजपा : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांडों से बचा नहीं पाई, आतंक से क्या बचाएगी भाजपा : अखिलेश
Sun, 12 May 2019 04:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 May 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहजनवां व पिपराइच में चुनावी रैली में भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आतंकवाद की बात करने वाले सांडों से जनता की जान नहीं बचा पा रहे हैं। छुट्टा जानवरों की वजह से किसानों को चौकीदार बनना पड़ रहा है। सांड की वजह से तीन महीने में ही लखनऊ में 11 लोगों की जानें चली गईं।
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर जानवरों की वजह से होने वाले सड़क हादसों में 160 लोग जान गंवा चुके हैं। सांड से जान जाने पर जनता उस पर मुकदमा भी नहीं दर्ज करा सकती। ऐसे में सभी को मिलकर भाजपा सरकार पर ही मुकदमा दर्ज कराना चाहिए।
विज्ञापन
अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि जानवर भी इस सरकार से नाराज हैं। हरदोई में एक नाराज सांड़ मुख्यमंत्री से शिकायत करने पहुंच गया। उसे रोकने की कोशिश हुई तो उत्पात मचाना शुरू कर दिया। पुलिस को भी बैरिकेडिंग के बाहर फेंक दिया। मगर इन सबसे बेफिक्र सीएम सिर्फ ठोको नीति की बात करते हैं। पुलिस वाले भी नहीं समझ पा रहे, इसलिए जिसे पा रहे उसे ही ठोक दे रहे।
विज्ञापन