फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Birth aniiversery of lord Mahaveer celeberated

चंदनबाला पर आधारित नाटक का किया गया मंचन

Sun, 09 Apr 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 09 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Birth aniiversery of lord Mahaveer celeberated
महावीर जयंती के जन्मोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। - फोटो : Amar Ujala
आर्यनगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन सोसायटी के तत्वावधान में आर्यनगर स्थित जैन मंदिर में भगवान महावीर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी गोरखपुर एन. चौधरी मौजूद रहे। इस दौरान राजकुमारी चंदन बाला पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। राजकुमारी चंदना बाला ने ही महावीर को पहला आहार दिया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पुनीत जैन ने बताया कि जैन मुनियों में मान्यता है कि आहार लेने जाते समय मन में ठानी हुई कल्पना आहार लेने जाने वाले के पास पूरी हो जाती है तभी आहार लिया जाता है। इसके बाद पार्श्वनाथ दिगंबर जैन सोसाइटी के सदस्य राय रवींद्र जैन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके पहले डीआईजी ने 1200 साल पहले बने पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जाकर पार्श्वनाथ भगवान की आरती की उसके बाद मंदिर में स्थित अन्य जैन तीर्थंकर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान शिवेंद्र सिंह, पीके लाहिड़ी, अंजित लाहिड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नाथ संप्रदाय के अगुआ हैं आदिनाथ
कार्यक्रम में मौजूद धनेंद्र जैन ने बताया कि जैन समुदाय का मानना है कि इस धरती के रचयिता आदिनाथ भगवान ही है। नाथ संप्रदाय के लोग भी  आदिनाथ के सिद्धांतों का अनुसरण करते हैं। उन्होंने बताया कि महाभारत में भी भगवान कृष्ण ने पार्श्व को आदिनाथ के हठ,योग के बारे में उपदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed