{"_id":"5d2259ce8ebc3e6ce64e3241","slug":"bird-hit-plane-gorakhpur-city-news-gkp3130412156","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान से टकराया पक्षी, बाल बाल बचे 151 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान से टकराया पक्षी, बाल बाल बचे 151 यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमान से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 151 यात्री
गोरखपुर। रविवार को बंगलूरू से गोरखपुर आ रहा विमान में सवार 151 यात्री उस समय बाल-बाल बच गए, जब वह लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकरा गया। विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद विमान के गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड करते ही टेक्निकल टीम रन-वे पर पहुंच गई और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
इंडिगो का विमान करीब दो घंटे की देरी से बंगलूरू से गोरखपुर के लिए उड़ा। करीब चार बजे गोरखपुर में लैंडिंग के समय के एक पक्षी से टकरा गया। जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट से जुड़े लोगों में खलबली मच गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही घटना के बाद विमान को अंडर ग्राउंड कर दिया गया है। मरम्मत के लिए इंजीनियर बुलाए गए हैं। अब इंजीनियर की हरी झंडी के बाद ही विमान को ऑपेरशन में शामिल किया जाएगा।
वहीं विमान के क्षतिग्रस्त होने से गोरखपुर से बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट निरस्त कर दी गई। इससे जाने वाले कुछ यात्रियों को हैदराबाद वाले विमान से भेजा गया, जबकि कुछ को एक से दो दिन के अंदर भेजने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता का विमान करीब एक-एक घंटे की देरी से उड़ान भर सकी। एयरपोर्ट के डायरेक्टर अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि विमान से पक्षी टकराया था। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
दो साल में दूसरी घटना
दो साल में विमान के पक्षी से टकराने की यह दूसरी घटना है। करीब डेढ़ साल पहले दिल्ली से गोरखपुर आ रहे विमान से पक्षी टकरा गया था। इसमें भी सभी यात्री बाल-बाल बचे थे।