{"_id":"5be11d3dbdec2269a4150068","slug":"bike-born-55-year-old-guard-died-of-burning-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में बाइक में लगी आग, झुलसकर 55 वर्षीय होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में बाइक में लगी आग, झुलसकर 55 वर्षीय होमगार्ड की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
गार्ड की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के डुमरियागंज रोड पर सोनहा थाना के महनुआ गांव के निकट संदिग्ध हालत में झुलसकर 55 वर्षीय होमगार्ड की मृत्यु हो गई। उसकी लाश ऐसी अवस्था में मिली जिसे देखकर कोई भी दहल जाए।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सहदेव प्रजापति के रूप में हुई और वह बस्ती कोतवाली में तैनात थे। यह घटना मंगलवार तड़के सुबह 4 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
लेकिन पुलिस के पहुंचने तक बाइक 70 फीसदी तक जल चुकी थी और उसी में शव चिपका हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ।
विज्ञापन