{"_id":"5d9f94d98ebc3e93c315a6d1","slug":"bharat-darsan-gorakhpur-city-news-gkp324965370","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 यात्रियों को लेकर रवाना हुई भारत दर्शन यात्रा स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 यात्रियों को लेकर रवाना हुई भारत दर्शन यात्रा स्पेशल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 यात्रियों को लेकर रवाना हुई भारत दर्शन यात्रा स्पेशल
गोरखपुर। यात्रियों को हल्दीघाटी, अजमेर, हरिद्वार, ऋषिकेश और वैष्णो देवी का दर्शन कराने भारत दर्शन यात्रा ट्रेन गुरुवार को शाम 6.50 बजे रवाना हुई। ट्रेन में गोरखपुर के अलावा देवरिया, मऊ, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, इटावा, टूंडला और आगरा में भी यात्री सवार होंगे।
रेलवे स्टेशन पर आईआरसीटीसी और रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेन का रवाना किया। ट्रेन में करीब 1000 यात्रियों के लिए सीटें हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आइआरसीटीसी) ने 22 अक्टूबर तक 12 रात और 13 दिन का टूर पैकेज तैयार किया है। यात्री राजस्थान के महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थल नाथद्वार, हल्दीघाटी, उदयपुर में सिटी पैलेस व पिछोला लेक, अजमेर व पुष्कर, जयपुर के अलावा हरिद्वार में हरी की पौड़ी, ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर व जालियावाला बाग तथा जम्मू में माता वैष्णो देवी दरबार का दर्शन कर सकेंगे। यात्रियों को रास्ते में शाकाहारी नाश्ता और भोजन मिलेगा। स्थानीय यात्रा बस से कराई जाएगी। ठहरने के लिए धर्मशालाओं की व्यवस्था रहेगी।