{"_id":"57f3dc874f1c1b92322707ad","slug":"bhagwati-jagran-organised-many-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवती जागरण में देवी भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवती जागरण में देवी भजनों पर झूमे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 04 Oct 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
बेतियाहाता मंगला माता मंदिर पर भजन कीर्तन करते जन कल्याण अखिल महिला समिति की महिलाएं।
- फोटो : Rajesh Kumar
बसियाडीह सेवा संस्थान द्वारा मंगलवार को मंदिर परिसर में मां भगवती का जागरण हुआ, जहां श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर देवी भजनों पर झूमते रहे।
मुख्य यजमान राहुल अग्रहरि ने मां दुर्गा की पूजा की। दिल्ली से आए कलाकारों को नरेश बजाज, विमल अग्रहरि, महेंद्र, दीनदयाल जायसवाल, किशोर प्रसाद, लालती देवी ने मां की चुनरी भेंट की। तत्पश्चात जगराता शुरु हुआ, जिसमें भजन गायक दीपक दिलदार ने भगवान गणेश की स्तुति करते हुए ‘गौरी ललनवा के करीले पूजनवाय’ प्रस्तुत किया। इसके बाद गायक मनोज घायल ने देवी गीत प्रस्तुत की। इस अवसर पर गोलू, विश्वजीत, वाल्मीकि, चंदन, सनी अग्रहरि, लच्छू, पिंकी, संजय, जितेंद्र, विजय, जीतू, नीतू आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में दुर्गा पूजा समिति हुमायूंपुर ने भी देवी जागरण का आयोजन किया। पूर्व पार्षद ऋषि मोहन वर्मा की अगुवाई में भजन गायक संतराज गोरखपुरी ने भजन प्रस्तुत किए। उधर, अंबेश्वरी पैराडाइज सोसाइटी में माता की चौकी का आयोजन किया गया। यहां कुमार विजय एंड कंपनी के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर श्याम सुंदर जगनानी, अमित जगनानी, अनिल अग्रवाल, अनिल टिबड़ेवाल, बासुकी अग्रवाल, नारायण रुंगटा, विकास केजरीवाल, डॉ. विनय राय, डॉ. अनूप जालान आदि मौजूद थे।
जन कल्याण अखिल महिला समिति की ओर से मंगला माता मंदिर में भजन कीर्तन आयोजित हुआ। इस मौके पर उज्ज्वला चौधरी, शोभानाथ, ज्योत्सना गुप्ता, लीला श्रीवास्तव, सुशीला, बृजबाला, मीरा, कमला, उर्मिला आदि मौजूद थीं। वहीं श्री माता महाकाली मंदिर का स्थापना वर्ष धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित भजन संध्या में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इनमें रामचरित्र गुप्ता, मालती देवी, जीतू बाबा आदि शामिल थे।