{"_id":"5dca547b8ebc3e5b0e30e0af","slug":"bhadeshwar-nath-temple-priest-died-due-to-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: करंट की चपेट में आने से पुजारी की मौत, मंदिर में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: करंट की चपेट में आने से पुजारी की मौत, मंदिर में पसरा मातम
Tue, 12 Nov 2019 12:13 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
भदेश्वर नाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती कोतवाली क्षेत्र के प्रसिद्ध भदेश्वर नाथ मंदिर में मंगलवार को पूजा कराने के दौरान पंडित दुर्गा प्रसाद की करंट लगने से मौत हो गई। आसपास के लोगों का कहना है कि लालगंज थाना क्षेत्र के बड़गो निवासी पंडित दुर्गा प्रसाद मंगलवार को एक दरोगा का डारी डीहा में मकान बनवाने के लिए पूजा करा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान बाहर कुछ कपड़े सूख रहे थे। पंडित दुर्गा प्रसाद उन्हें लेने गए तो गीलेपन के कारण कपड़ों में उतरे करंट की चपेट में आ गए। कुछ ही देर में पंडित की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत के बाद परिजनों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरोगा की मदद से शव को घर भिजवाया गया, जिसके बाद परिवार वालों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया।