फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   besic phone will than video calling

बेसिक फोन से भी होगी वीडियो कॉलिंग

Thu, 15 Sep 2016 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 15 Sep 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
besic phone will than video calling
bsnl

विज्ञापन
अनुपम सिंह

 बेसिक फोन उपभोक्ता भी अब वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। बेसिक फोन पर यह सुविधा मुहैया कराने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) टेलीफोन एक्सचेंजों में एनजीएन स्विच लगाने जा रहा है।
बेसिक फोन पर अभी केवल वाइस कॉलिंग सुविधा उपलब्ध है। अगर किसी को वीडियो कालिंग करनी है तो मोबाइल का सहारा लेना पड़ता है। लिहाजा बेसिक फोन उपभोक्ताओं को खुद से जोड़े रखने और इसकी उपयोगिता बनाए रखने के लिए बीएसएनएल इस पर वीडियो कॉलिंग की सुविधा शुरू देने जा रहा है। इसके लिए गोरखपुर सहित देश के अन्य शहरों के टेलीफोन एक्सचेंजों में बीएसएनएल नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क (एनजीएन) स्विच लगाएगा। इससे लोग बेसिक फोन पर वीडियो कॉलिंग के साथ ही अन्य फीचर का लाभ उठा सकेंगे। बेसिक फोन नंबर को डायवर्ट किए जा सकेंगे तो इनसे मैसेज का भी आदान-प्रदान संभव होगा। ब्रॉडबैंड से जुड़ा होने पर इंटरनेट से जुड़ी सभी सुविधाओं का लाभ बेसिक फोन पर लिया जा सकेगा। गोरखपुर शहर में गीडा, रुस्तमपुर, बेतियाहाता, चौरीचौरा, सिविल लाइंस और राप्तीनगर एक्सचेंज में एनजीएन स्विच लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


 गोरखपुर ही नहीं, बल्कि देश के अन्य शहरों के टेलीफोन एक्सचेंजों में एनजीएन स्विच को लगाया जा रहा है। इसके लिए यहां नोडल अफसर नियुक्त कर दिया गया है। उनकी देखरेख में काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीपी त्रिपाठी, महाप्रबंधक, बीएसएनएल, गोरखपुर

- एनजीएन स्विच से अभी शहर के साढ़े छह हजार बेसिक टेलीफोन धारकों को लाभ मिलेगा। सिविल लाइंस टेलीफोन एक्सचेंज में एनजीएन स्विच लगाने का काम एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। काम तेजी से किया जा रहा है।
- जीपी मल्ल, नोडल ऑफिसर, एनजीएन, बीएसएनएल, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed