फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BED counselling in Gorakhpur university

ओबीसी के विद्यार्थियों को बैरंग लौटाया

Fri, 09 Jun 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 09 Jun 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
BED counselling in Gorakhpur university
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीएड की काउंस‌िलिंग कराते विद्यार्थी। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में चल रही बीएड काउंसिलिंग में गुरुवार को करीब डेढ़ दर्जन विद्यार्थियों को मजीठिया भवन स्थित केंद्र से बैरंग लौटना पड़ा। इन विद्यार्थियों के पास छह महीने से पुराना जाति प्रमाण पत्र मौजूद था। इन्हें नया प्रमाण पत्र दिखाने या उसकी स्लिप दिखाने पर काउंसिलिंग में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। वहीं गुरुवार को अमृता कला वीथिका और मजीठिया भवन में चल रही बीएड काउंसिलिंग में 407 विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग कराई। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद इन विद्यार्थियों ने सिक्योरिटी मनी और काउंसिलिंग फीस जमा कर प्रवेश के लिए दावेदारी पेश की।
विज्ञापन


गुरुवार की काउंसिलिंग में 16001 रैंक से 31000 रैंक तक के विद्यार्थियों को बुलाया गया था। सुबह नौ बजे से विद्यार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। अमृता कला वीथिका के प्रवेश समन्वयक प्रो. सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए 199 विद्यार्थियों को टोकन जारी किया। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद 200 अभ्यर्थियों ने फीस जमा की। वहीं मजीठिया भवन केंद्र के समन्वयक प्रो. विजय शंकर वर्मा ने बताया कि 229 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 207 विद्यार्थियों ने फीस जमा की। शुक्रवार को काउंसिलिंग के लिए रैंक 31001 से 46000 तक के विद्यार्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed