फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   beaten shopkeeper for free sweets

मुफ्त में मिठाई न देने पर दुकानदार को पीटा

Sat, 14 Nov 2015 03:08 AM IST
गोरखपुर।
गोरखपुर। Updated Sat, 14 Nov 2015 03:08 AM IST
विज्ञापन

गोरखपुर।

विज्ञापन
बरदगवां चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम मुफ्त में मिठाई न देने पर युवकों ने दुकानदार और उसके बेटे की पिटाई कर दी। विरोध करने पर दुकान में तोड़फोड़ कर भाग निकले। एक नामजद समेत आठ पर लूट, बलवा तोड़फोड़ का पुलिस ने केस दर्ज किया है।

चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार गोरखनाथ के सिंधी कॉलोनी निवासी इंदल चावला की बरगदवां चौराहे पर गणपति मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है। बरगदवां गांव का रहने वाला दीपक यादव बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे अपने सात साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा था। सात रुपये की मिठाई लेने के बाद वह बिना रुपये दिए ही जाने लगा। इंदल और उनके बेटे रवि ने रुपये मांगे तो विवाद कर लिया। विरोध करने पर दोनों की पिटाई कर, दुकान में तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि युवक दुकान में रखा इंदल का मोबाइल भी उठा ले गए। चिलुआताल पुलिस ने इंदल की तहरीर दीपक और उसके सात अज्ञात साथियों पर लूट, बलवा, तोड़फोड़ का केस दर्ज किया है। एसओ रामपाल यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed