{"_id":"5e011cc68ebc3e8808339537","slug":"bat-map-vibhag-action-on-branded-companies-gorakhpur-city-news-gkp334451873","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ड्यूरा सेल बनाने वाली कंपनी से वसूला एक लाख जुर्माना, मोंटी कार्लो समेत 5 कंपनियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूरा सेल बनाने वाली कंपनी से वसूला एक लाख जुर्माना, मोंटी कार्लो समेत 5 कंपनियों को नोटिस
Tue, 24 Dec 2019 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
ड्यूरासेल बैटरी के पैकेट
- फोटो : Twitter
उत्पाद से जुड़ी जानकारी मानक के मुताबिक नहीं देने पर गोरखपुर के विधिक माप विज्ञान (बाट माप) विभाग ने ड्यूरा सेल बनाने वाली मंडी द्वीप भोपाल की कंपनी हॉकआई से एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। वहीं, विज्ञापन के जरिए उपभोक्ताओं को गुमराह करने के मामले में विभाग ने मोंटी कार्लो समेत पांच कंपनियों को नोटिस जारी किया है। जवाब आने के बाद इनपर भी जुर्माना तय कर वसूली की कार्रवाई शुरू होगी।
बाट माप विभाग के मुताबिक ड्यूरासेल बैटरी के पैकेट पर उत्पाद से जुड़ी जानकारी एक एन की फांट साइज मानक से अधिक होने तथा इसके चारों तरफ समान स्थान न छोड़ने पर विभाग ने कंपनी को नोटिस भेजकर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। कंपनी ने गलती स्वीकार करते हुए विभाग में जुर्माने की धनराशि जमा की है। इस संबंध में कंपनी मालिकों, अफसरों का पक्ष जानने की कोशिश की गई मगर संपर्क नहीं हो सका। उनका पक्ष आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
उधर, विज्ञापन में मानक की अनदेखी करने पर विभाग ने बलदेव प्लाजा स्थित सर्राफा दुकान मालिक विनोद कुमार और मोहित सराफ को नोटिस जारी किया है। उनकी तरफ से एक अखबार में शुभ लग्न ऑफर का एक विज्ञापन दिया गया था जिसमें 180 लीटर के फ्रीज की मापक इकाई एलटीआर में दर्ज थी।
विज्ञापन
मानक के मुताबिक या मापक इकाई सिर्फ कैपिटल या स्माल में एल का साइन या फिर पूरा लीटर लिखा होना चाहिए। इसी तरह एक अन्य ऑनलाइन कंपनी लाइमरोड डॉट कॉम के विज्ञापन में शर्ट की मापक इकाई सेंटीमीटर की जगह एस, एम, एल और एक्सएल में दर्ज होने पर विभाग ने बंगलूरू की कॉम्प्सूत्र रिटेल प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस दिया है।

कहां से आयात किया पता नहीं
इस संबंध में विधिक माप विज्ञान विभाग के जिला प्रभारी अजय कुमार कुशवाहा का कहना है कि पैकेट पर उत्पाद से जुड़ी जानकारी मानक के मुताबिक दर्ज नहीं करने पर भोपाल की ड्यूरासेल कंपनी के तीन पार्टनर को नोटिस भेजकर एक लाख रुपये का जुर्माना जमा कराया गया है।
इसी तरह उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर कुछ और नामी कंपनियों को भी नोटिस भेजा गया है। जवाब आने पर जुर्माना तय कर उसे जमा कराया जाएगा।
कहां से आयात किया पता नहीं, मोंटी कॉर्लो को भी नोटिस
गोरखपुर के बाट माप विभाग ने मोंटी कॉर्लो फैशन लिमिटेड लुधियाना को भी नोटिस जारी किया है। विभाग के मुताबिक कंपनी के मिंक ब्लैंकेट के पैकेट पर इंपोर्टेड एंड मार्केटेड बाई मोंटी कार्लो फैशन लिमिटेड लुधियाना लिखा है मगर कहीं पर भी यह जानकारी नहीं दी गई है कि वह इंपोर्ट कहां से किया गया है।
इसी तरह किचन टाइल्स के विज्ञापन में साइज सेंटीमीटर की जगह वर्ग फीट में अंकित होने पर बंधु नगर, गुजरात की कंपनी सैमसन सेरोमिक को नोटिस दिया गया है। वहीं जेबीएल ब्लूट्रूथ स्पीकर की वेबसाइट पर उत्पादक का पता नहीं अंकित होने पर उसकी मार्केटिंग करने वाली ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली की कंपनी अपोरियो रिटेल लिमिटेड को को नोटिस दिया गया है।