यूपी: जिला अस्पताल की नर्स का वीडियो वायरल, चुपके से पैसे लेते पकड़ी गई, पूछताछ जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में तीमारदार से रुपये लेते हुए एक नर्स का वीडियो रविवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोमवार को मामले की जांच करने के लिए एडीएम रमेश चंद्र की अगुवाई में प्रशासनिक टीम जिला अस्पताल स्थित सीएमओ दफ्तर पहुंची। दफ्तर में टीम ने आरोपी नर्स ललिता से पूछताछ की।
घंटे भर से ज्यादा समय तक पूछताछ के बाद आरोपी सफाई में कोई ऐसा तथ्य प्रस्तुत नहीं कर सकीं जिससे वे खुद को निर्दोष साबित कर सकें। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड की प्रभारी सिस्टर ललिता का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार रात वायरल हो गया। इस वीडियो को मुख्यमंत्री कार्यालय में भी देखा गया।
इसके बाद शासन ने मामले की जांच के लिए एडीएम रमेश चंद्र, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, तहसीलदार पवन कुमार जायसवाल, सीएमओ डॉ. एके गुप्ता की टीम ने दोपहर दो बजे आरोपी को बुलाया। एडीएम ने वायरल वीडियो को आरोपी को दिखाते हुए रुपये लेने का कारण पूछा, जिस पर आरोपी ने सफाई दी कि उसने चाय के लिए मरीज के तीमारदार को भेजा था चाय लाने के बाद शेष रुपये वह वापस कर रहा है।
दूसरे वीडियो में एक सौ रुपये लेकर रखने के सवाल पर वह चुप्पी साध गईं। वीडियो में सौ रुपये मांगने की भी बात सुनाई पड़ रही है। इन स्थितियों पर एडीएम रमेश चंद्र ने आरोपी को वीडियो में नजर आने वाले लोगों को प्रस्तुत करने का मौका दिया है। तहसीलदार ने आरोपी के बयान नोट किए। एडीएम ने कहा कि मामला शासन के संज्ञान में है। इसकी जांच की जा रही है।
यदि आरोपी ने वायरल वीडियो के बारे में स्पष्टीकरण नहीं दिया तो उसके खिलाफ शासन को लिखित शिकायत दी जाएगी। बताया गया कि नर्स को मौका दिया गया है कि वो वीडियो में नजर आ रहे लोगों को प्रशासन के सामने प्रस्तुत करें, जिससे दूध का दूध-पानी का पानी हो सके।