{"_id":"5c32e463bdec2256aa76f238","slug":"basti-bjp-mp-harish-dwivedi-controversial-statement-about-salary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी सांसद का विवादित बयान, बोले- तनख्वाह से खर्च नहीं चलता, धन के लिए चोरी तो करनी ही पड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी सांसद का विवादित बयान, बोले- तनख्वाह से खर्च नहीं चलता, धन के लिए चोरी तो करनी ही पड़ेगी
Mon, 07 Jan 2019 11:02 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बीजेपी के एक सांसद ने विवादित बयान दिया है। बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी के तनख्वाह को लेकर बिगड़े बोल सामने आए हैं।
दरअसल, बस्ती के जिला पंचायत सभागार में एक युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में ही बीजेपी के बस्ती लोकसभा सीट से सांसद हरीश द्विवेदी ने यह बयान दिया।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सांसद हरीश ने कहा कि अगर कोई सांसद अपने क्षेत्र में कुशलता से काम करना चाहता है, तो उसे कम से कम 12 लोगों की जरूरत है।
यदि आप चाहते हैं कि एक सांसद चोरी न करे तो सुविधाएं बढ़ाई जाएं। उन्होंने कहा कि तनख्वाह से कोई सांसद या मंत्री अपने चुनाव क्षेत्र को नहीं चला सकता। उसके लिए कई दूसरे जुगाड़ करने पड़ते हैं।

Harish Dwivedi BJP MP (Basti): If an MP wishes to function efficiently in their area ,they need at least 12 people. If you want that an MP must not steal then increase facilities and I'm telling you that a senior primary school teacher earns more than an MP these days. pic.twitter.com/nmNf8SFbC3
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) January 7, 2019
उन्होंने आगे कहा कि मैं आपको बता रहा हूं कि एक वरिष्ठ प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक इन दिनों एक सांसद से ज्यादा कमाता है। यानि की एक सांसद का वेतन वरिष्ठ प्राइमरी के अध्यापक से भी कम है। ऐसे में वो चोरी नहीं करेगा तो कैसे काम चलेगा।
सांसद ने इस मामले पर पार्टी के बड़े नेताओं से चर्चा भी करने को कहा है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तारीफ करते हुए विधानसभा में भत्ते बढ़ाने की सराहना की।
सांसद ने इस मामले पर पार्टी के बड़े नेताओं से चर्चा भी करने को कहा है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तारीफ करते हुए विधानसभा में भत्ते बढ़ाने की सराहना की।