फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   barahalganj firing

घेराबंदी करने पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग, छह हिरासत में

Fri, 09 Aug 2019 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
barahalganj firing
घेराबंदी करने पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग, छह हिरासत में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चिकन कारोबारियों को सप्लाई देने के बहाने बुलाकर लूटने वाले बदमाशों की धर पकड़ में गई पुलिस से जमकर मारपीट हुई। सादे कपड़ों में घेराबंदी करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। एक दरोगा को पटककर उसकी पिटाई की। हिम्मत दिखाते हुए फोर्स ने छह लोगों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ करके पुलिस लूट की कई वारदातों का पर्दाफाश करने की कोशिश में जुटी है। मामला पिपराइच इलाके का है। क्रइम ब्रांच की टीम भी पिपराइच थाने पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
चिलुआताल, बालापार निवासी निजामुद्दीन चिकन का कारोबार करते हैं। एक व्यक्ति लगातार उनको सस्ते दामों पर मुर्गा देने की बात कर रहा था। 29 जून को पिपराइच एरिया के महतनयिा, बेलाकाट में सप्लाई देने की बात तय हुई। कारोबारी के मुनीब अनीस अंसारी, मजदूर शैलेष और ड्राइवर मुर्गा लेने पहुंचे। तभी वहां पहले से मौजूद तीन बदमाशों ने मुनीम और अन्य कर्मचारियों को काबू करके असलहे के बल पर एक लाख 35 हजार रुपए और तीन मोबाइल लूट लिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही थी। बुधवार की रात फिर से बदमाशों ने कुछ नए कारोबारियों को मुर्गा देने के लिए बुलाया। इसकी भनक लगने पर पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे का जाल बिछाया। पहले से तय स्थान पर गाड़ी लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

दरोगा ने दबोचाए, जमकर हुई हाथापाई और फायरिंग
पुलिस के साथ लूट के शिकार मुर्गा कारोबारी के कर्मचारी भी थे। सादे कपड़ों में मौजूद पांच-छह पुलिस कर्मचारी दूर खड़े होकर बदमाशों का इंतजार करने लगे। तभी तीन-चार युवक पहुंचे, उन लोगों ने मुर्गा कारोबारी के चालक को पीटना शुरू कर दिया। उनको पकडऩे के लिए दरोगा आगे आए तो बदमाशों ने उन्हें पटक दिया। फिर उनकी पिटाई करने लगे। अन्य पुलिस कर्मचारियों के आने पर बदमाशों ने पिस्टल और तमंचे से गोली दागनी शुरू कर दिया। पुलिस के तेवर में आने पर तीन बदमाश पकड़े गए। अन्य वहां से फरार हो गए। तीनों को पकड़कर पुलिस पिपराइच थाने पर ले गई। वहां पूछताछ के बाद तीन अन्य को दबोच लिया। मामले की जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम भी थाने पहुंचकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed