फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bank account transferd after doing complain to PMO

पीएमओ में शिकायत के बाद ट्रांसफर हुआ ‘बैंक खाता’

Fri, 06 Jan 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 06 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bank account transferd after doing complain to PMO
बैंक अकाउंट
शहर के एक व्यवसायी के बैंक खाते का कस्टमर इनफॉरमेशन फाइल (सीआईएफ) एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में ट्रांसफर कराने के लिए पीएमओ को हस्तक्षेप करना पड़ा। बैंक का चक्कर लगाकर थक गए व्यापारी ने पीएमओ में इस संबंध में शिकायत की थी। इसके चलते वह अपने खाते से लेनदेन नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन


दरअसल व्यवसायी नितिन कुमार जायसवाल का बचत खाता सूबा बाजार स्थित एसबीआई शाखा में है। गोलघर में व्यापार करने की वजह से उन्होंने अपना खाता गोलघर स्थित बलदेव प्लाजा शाखा में ट्रांसफर कराने के लिए आवेदन किया। शाखा द्वारा एकाउंट तो ट्रांसफर कर दिया गया, लेकिन सीआईएफ ट्रांसफर नहीं किया। इससे वह अपने खाते से लेनदेन नहीं कर पा रहे थे। इसके लिए वह दोनों शाखाओं में चक्कर लगाते रहे, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की।
विज्ञापन


पीएमओ से इसे एसबीआई के मुख्यालय भेजा गया, जहां से आवेदक की समस्या दूर कराई गई और पीएमओ को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पीएमओ ने नितिन को ईमेल कर सीआईएफ ट्रांसफर होने की जानकारी दी। नितिन ने इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय का शुक्रिया अदा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed