फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   B.Ed. entrance exam

आर्ट का पेपर सरल, मैथ का रहा टफ

Thu, 04 May 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 04 May 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
B.Ed. entrance exam
बीएड की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : Amar Ujala
राज्य स्तरीय बीएड संयुक्त परीक्षा का आयोजन बुधवार को जिले के 57 केंद्रों पर हुआ। परीक्षा के लिए 30150 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में कला वर्ग के अभ्यर्थियों को तो पेपर आसान लगा, मगर विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थी गणित के सवालों में उलझे दिखे। परीक्षा में दो पालियों में सुबह 8 से 11 बजे और दोपहर में एक से चार बजे तक हुई। 400 नंबर के पेपर में अभ्यर्थियों को दोनों पालियों में 100-100 सवालों के जवाब देने थे। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी रखी गई थी। चार सवाल गलत होने पर अभ्यर्थी को एक नंबर गंवाने पड़ते।
विज्ञापन


परीक्षा में अभ्यर्थियों से आईपीएल 2016 के विजेता के बारे में भी पूछा गया था। साथ ही रक्त संबंधी सवालों ने अभ्यर्थियों के तनाव को थोड़ा कम किया। परीक्षा के लिए गोरखपुर यूनिवर्सिटी में 13 केंद्र बनाए गए थे, जबकि 44 केेंद्र शहर केे अन्य कॉलेजों में बनाए गए थे। बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से किया गया था। हर केंद्र पर परीक्षाएं सकुशल संपन्न हुईं। परीक्षा के लिए मंगलवार रात से अभ्यर्थियोें के शहर में आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो बुधवार सुबह तक बदस्तूर जारी रहा। आसपास के जिलों के अलावा परीक्षा में बिहार से भी अभ्यर्थियों ने आकर टीचर बनने की अभिलाषा की तरफ पहल कदम बढ़ाया।
विज्ञापन


एक साल से कर रहा तैयारी
दोनों पालियों में मिलाकर 180 सवालों को हल किया है। उम्मीद है कि बेहतर नंबर से प्रवेश परीक्षा को पास करूंगा। पिछले एक साल से तैयारी कर रहा हूं। जीएस और हिंदी का पेपर आसान लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मिथुन, सीवान

टीचर बनना ही लक्ष्य
बचपन से ही टीचर बनने का सपना है। इसके लिए काफी अरसे से तैयारी कर रही हूं। पेपर के ज्यादातर सवाल आसान थे। बेहतर परीणाम की आशा है। करीब 144 सवालों को एक सही किया है।

-पल्लवी जायसवाल, चरगांवा

जीएस ने किया परेशान
पेपर के ज्यादातर सवाल आसान थे। शुरुआत में जीएस ने थोड़ा परेशान किया, मगर इसकी कसर बाकी सेक्शन के सवालों को हल कर दूर कर दी। अच्छी मेरिट के लिए लगातार मेेहनत की है। पिछले साल सफलता नहीं मिली थी।
- पंकज कुमार, गोपालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed