{"_id":"5d7bf55d8ebc3e017a210777","slug":"ayshman-bharat-sceam-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3214863187","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना : एक साल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजना : एक साल में
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना : एक साल में
मात्र सात फीसदी लोगों ने लिया लाभ
गोरखपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में पिछले एक साल में 9510 लोगों ने मुफ्त इलाज की सुविधा ली। इनमें बुखार से लेकर हृदय रोग, एक्सीडेंटल इंजरी जैसी बीमारियों का इलाज कराने वाले शामिल हैं। ऐसा नहीं कि जिले में बीमार पड़ने वालों की संख्या ही केवल इतनी थी। जागरुकता के अभाव में ज्यादातर ने इस योजना का लाभ नहीं लिया।
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 28 सितंबर 2018 से अगस्त 2019 तक जिले में 9510 गोल्डन कार्ड धारकों ने योजना का लाभ लिया। यानी गोल्डन कार्ड धारकों में मात्र सात फीसदी लाभार्थियों ने ही अभी तक इसका लाभ लिया। इसका कारण लोगों में योजना के प्रति जागरुकता की कमी माना जा रहा है। जिले में गोल्डन कार्ड धारकों को 11 सरकारी अस्पतालों के साथ ही 54 निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक में इलाज की सुविधा उपलब्ध है। कई गोल्डन कार्ड धारक जानकारी नहीं होने के कारण पैनल में अधिसूचित अस्पतालों में न जाकर अन्य जगहों पर इलाज कराने चले जाते हैं। इससे उन्हें मुफ्त इलाज का लाभ नहीं मिल पाता। करीब दो हजार लाभार्थी ऐसे थे जिनका गोल्डन कार्ड उनको इलाज के लिए भर्ती कराने के बाद बनाया गया। आयुष्मान योजना के लाभार्थी शहरी क्षेत्र में 46,324 हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 2.53 लाख हैं। फिर भी लाभ लेने वालों में शहरी क्षेत्र के लोगों का अनुपात अधिक है। इसका कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का अभाव माना जा रहा है। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि गोल्डन कार्ड धारकों में जागरुकता अब बढ़ रही है इसी वजह से लाभ लेने वालों की संख्या में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में रोजाना 40 से 50 मरीज इलाज कराने आ रहे हैं।
1800-1800-4444 पर कॉल कर लें जानकारी
एसीएमओ डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना की जानकारी टोल फ्री नंबर 180018004444 या 14555 पर प्राप्त की जा सकती है। इन नंबरों पर 24 घंटे में किसी भी समय फोन कर पात्रता, गोल्डन कार्ड, योजना में आपका नाम है या नहीं सहित आयुष्मान भारत योजना संबंधी सभी जानकारियां हासिल की जा सकती हैं।
विज्ञापन
गोल्डन कार्ड का शुल्क 30 रुपये
डॉ. नीरज ने बताया कि सरकार ने गोल्डन कार्ड बनाने का शुल्क तीस रुपये निर्धारित किया है। गोल्डन कार्ड जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कालेज, सीएचसी पिपराइच, सीएचसी गगहा, सीएचसी सहजनवां, सीएचसी भटहट, सीएचसी बड़हलगंज, सीएचसी कैंपियरगंज, सीएचसी बांसगांव और सीएचसी गोला में निर्धारित शुल्क लेकर बनाए जा रहे हैं।