{"_id":"5dc716978ebc3e5b2e36e67c","slug":"ayodhya-decision-affect-on-train-gorakhpur-city-news-gkp3286703144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या जाने वाले यात्री नहीं थे, पैसेंजर ट्रेन में बिके 20 टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या जाने वाले यात्री नहीं थे, पैसेंजर ट्रेन में बिके 20 टिकट
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर गोरखधाम एक्सप्रेस से जाने के लिए 12:00बजे से ही लाइन लगाकर बैठ
अयोध्या जाने वाले यात्री नहीं थे, पैसेंजर ट्रेन में बिके 20 टिकट
गोरखपुर। सुप्रीम फैसले को देखते हुए अयोध्या जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में लगभग खाली रवाना हुई। हालांकि अन्य ट्रेनों में आम दिनों की तरह ही यात्री नजर आए। जानकारी के मुताबिक गोरखपुर-अयोध्या पैसेंजर के लिए काउंटर से महज 20 टिकट ही बिके। इसमें भी ज्यादातर बस्ती और बभनान जाने वाले यात्री थे। ट्रेन भी करीब दो घंटे की देरी से रवाना हुई। सहजनवां से अयोध्या के लिए सिर्फ एक टिकट बिका। सामान्य दिनों में इस ट्रेन से अयोध्या के लिए 300 से ज्यादा यात्री गोरखपुर से चढ़ते हैं।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद रेलवे स्टेशन पर जिंदगी आम दिनों की तरह दौड़ती रही। अयोध्या जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को छोड़ दिया जाए तो प्लेटफॉर्म, टिकट घर और ट्रेन हर जगह भीड़ दिखी। अयोध्या प्रकरण पर लोग चर्चा तो कर रहे थे, लेकिन ज्यादा चिंता सीट मिलने को लेकर थी। आम्रपाली एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस में पहले जैसी ही भीड़ थी तो गोरखधाम एक्सप्रेस में दोपहर 12 बजे तक सैकड़ों लोग लाइन में लग गए थे।
दोपहर करीब पौने एक बजे पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भीड़ जुटी रही। दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्री ट्रेनों का समय जानने के लिए परेशान दिखे। वहीं जनरल काउंटर पर भी टिकट लेने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
नेपाल रूट से आने वाली ट्रेनों में हुई चेकिंग
नेपाल से सटे रूट से आने वाली ट्रेनों में चेकिंग ज्यादा हुई। दुर्ग एक्सप्रेस के गोरखपुर पहुंचने पर आरपीएफ के सहायक कमांडेंट आरसी सिंह, इंस्पेक्टर मनोज सिंह के नेतृत्व में यात्रियों के सामान चेक किए गए। सप्तक्रांति एक्सप्रेस, नौतनवां पैसेंजर, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस को भी चेक किया गया। उधर, सीसीटीवी कैमरे से प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर की निगरानी की गई। सहायक कमांडेंट ने काफी देर तक सीसीटीवी कैमरे को खंगाला।
रोजाना की अपेक्षा चार हजार ज्यादा टिकट बिके
गोरखपुर। वाणिज्य पर्यवेक्षक बुकिंग ने बताया कि सामान्य दिनों में जहां औसतन रोजाना 32 से 33 हजार अनारक्षित टिकटों की बिक्री होती हैं वहीं शनिवार को करीब 37 हजार टिकट बिके। उन्होंने बताया कि दिल्ली और मुुंबई की ट्रेनों के टिकट ज्यादा बिके हैं।