{"_id":"5d8143198ebc3e93a230c55b","slug":"aushman-yujana-gorakhpur-news-gkp322016836","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री से मिलेंगी आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी गीता देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री से मिलेंगी आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी गीता देवी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से मिलेंगी गीता देवी की खबर मेंः आयुष्मान योजना का लाभ लेने वाली गीता देवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री से मिलेंगी आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी गीता देवी
एहतेशाम उद्दीन अहमद
गोरखपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त एंजियोप्लास्टी कराने वाली जगदीशपुर की गीता देवी 30 सितंबर और 1 अक्तूबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहमान होंगी। वह आयुष्मान भारत योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी।
गीता देवी के हृदय की दो मुख्य नसें अस्सी प्रतिशत से अधिक ब्लॉक हो चुकी थीं। पांच जनवरी 2019 को उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन शहर के आर्यन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां एंजियोग्राफी में उनकी लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग ऑर्टरी और राइट कोरोनरी आर्टरी में खतरनाक हद तक ब्लॉकेज पाया गया। एंजियोप्लास्टी के जरिए उनकी दोनों आर्टरी में स्टेंट डाला जाना तय हुआ। अस्पताल के हृदयरोग विशेषज्ञ डा. गोपाल कुमार राय ने एंजियोप्लास्टी कर दो स्टेंट डाले। पूर्ण रूप से स्वस्थ गीता देवी को तीन दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। अब वह स्वस्थ जीवन बिता रही हैं। पति बनारसी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना कार्यालय की ओर से गीता देवी को 30 सितंबर और 1 अक्तूबर को दिल्ली जाने का न्यौता मिला है। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गीता देवी से मुलाकात करेंगे। गीता देवी के दिल्ली आने-जाने और रहने का खर्च सरकार वहन करेगी। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि गीता देवी का चयन संभवत: स्टेट यूनिट की ओर से चयन किया गया है, जिला स्तर पर अभी सूचना नहीं आई है।