फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attendents tied to doctor of medical college after death of patient

मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों को बनाया बंधक

Tue, 24 May 2016 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 24 May 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
Attendents tied to doctor of medical college after death of patient
मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की सुबह एक वृद्ध महिला मरीज की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। मौत से नाराज घर वालों ने डॉक्टर और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए कंट्रोल रूम में फोन कर मौके पर पुलिस बुला ली गई।
विज्ञापन


पुलिस ने वार्ड का दरवाजा खुलवाकर लोगों को शांत कराया, मगर घर वाले डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जिले के कोतवाली पुराना नौगड़ निवासी मोती लाल की पत्नी वासमति वर्मा (80) शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य कई बीमारियों से पीड़ित थीं। हालत बिगड़ने पर घर वालों ने सोमवार की शाम को उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इस बीच दूसरे दिन वार्ड नंबर 14 के बेड नंबर 21 पर भर्ती वासमति वर्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने कार्डिक मसाज (सीने को दबाकर) भी दिया, मगर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इसके बाद तीमारदार भड़क गए। वे डॉक्टर पर सीने को दबाकर वासमति की हत्या करने का आरोप लगाने लगे।


तीमारदार कन्हैया ने वार्ड में ताला बंद कर डॉक्टरों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस कंट्रोल रूम को इस बाबत सूचना दी। सुबह साढ़े सात बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed