फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Atal Bihari Vajpayee's birthaday celeberated

भाजपाइयों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Mon, 26 Dec 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 26 Dec 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee's birthaday celeberated
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व एमएलसी विनोद पांडेय। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। शहर के एक मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी विश्व नेता थे। उनके लिए पद, प्रतिष्ठा, सत्ता, धन, ऐश्वर्य सब कुछ राष्ट्रहित के सामने गौड़ था। उनके लिए राजनीति राष्ट्र सेवा थी। यही वजह है कि उनका राजनीतिक जीवन बेदाग रहा। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने राष्ट्रहित में सरकारों का समर्थन किया। विपक्ष का नेता होने के बाद भी उन्होंने इंदिरा गांधी को दुर्गा कहकर उनकी तारीफ की थी। ऐसा अटल जैसा नेता ही कर सकता है।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा नेताओं ने दो जनवरी को लखनऊ में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। क्षेत्रीय मंत्री सहजानंद राय ने 2 जनवरी की रैली को लेकर मंडल के लोगों से जानकारी ली। राहुल श्रीवास्तव एवं हरिकेश राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। शहर के अलावा ग्रामीण विधानसभा से हजारों कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सत्या पांडेय, वीरेंद्र भारती, हरिप्रकाश मिश्रा, ध्रुव शर्मा, बृजेश मणि, रमेश प्रताप गुप्ता, अच्युतानंद पांडेय, जीतेंद्र वर्मा पल्लू, ओमप्रकाश शर्मा, दयानंद शार्मा, रूपेश गुप्ता, विनोद दुबे, सूर्यप्रकाश शर्मा सहित अन्य कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed