फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   atal aavasiya school

सहजनवां में बनेगा अटल आवसीय विद्यालय

Sun, 20 Oct 2019 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
atal aavasiya school
सहजनवां में बनेगा अटल आवसीय विद्यालय
विज्ञापन

गोरखपुर। अगले साल से जिले के राज मिस्त्री और निर्माण मजदूरों के बच्चे अटल आवसीय विद्यालय में पढ़ेंगे। विद्यालय के लिए सहजनवां में 12 एकड़ भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही जिला प्रशासन से श्रम विभाग को भूमि मिल जाएगी।
नवोदय विद्यालय की तर्ज पर राज मिस्त्री और निर्माण मजदूरों के बच्चों को स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों में अटल आवासीय विद्यालय बनाए जाने की घोषणा की थी। विद्यालय के निर्माण के लिए जिला प्रशासन को 12 से 15 एकड़ निशुल्क भूमि श्रम विभाग को उपलब्ध करानी थी। इसके लिए लंबे समय से भूमि की तलाश चल रही थी।
विज्ञापन

पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा प्रवेश
अटल आवसीय विद्यालय में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत कर्मकारों के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।
प्रारंभिक बजट जारी
जिले में अटल आवसीय विद्यालय के निर्माण के लिए सरकार ने जमीन मिलने से पूर्व ही श्रम विभाग को प्रारंभिक बजट के ढाई करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
इन्हें मिलेेगा लाभ
राज मिस्त्री या निर्माण मजदूरों के बच्चों की शिक्षा रुपयों की तंगी या बच्चों की ठीक से देखभाल नही हो पाने के कारण प्रभावित होती है। अटल आवसीय विद्यालय में बच्चों के स्तरीय पढ़ाई के साथ ही आवास की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सरकार की ओर से विद्यालय निर्माण के लिए प्रारंभिक बजट मिल चुका है। विद्यालय के निर्माण के लिए प्रशासन ने सहजनवां में 12 एकड़ भूमि देख ली है। भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। भूमि मिलते ही विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - एके सिंह, उप श्रमायुक्त गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed