फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aswanpaar bridge starts till december 2016

असवनपार पुल दिसंबर तक चालू होगा

Wed, 03 Feb 2016 01:37 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Aswanpaar bridge starts till december 2016
बासगांव-रुद्रपुर विधानसभा के बीच असवनपार में राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल दिसंबर तक हर हाल में चालू हो जाएगा। धन के अभाव में लगभग दो सालों से ठप पड़े इस पुल का निर्माण कार्य पुन: शुरू होने की उम्मीद जग गई है। पहले शासन से इसके लिए लगभग 16 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, मगर अब इस्टीमेट रिवाइज होकर 21 करोड़ से अधिक हो गया है। इसे शासन स्तर से स्वीकृति भी मिल गई है।
विज्ञापन


राप्ती नदी पर देवरिया और गोरखपुर की सरहद को जोड़ने वाले इस पुल का निर्माण कार्य जब 2012 में शुरू हुआ था तो उस समय लगा कि यह दो साल में पूरा हो जाएगा, लेकिन स्वीकृत लागत खत्म हो जाने पर 2014 में निर्माण कार्य रोक दिया गया। इसे पुन: चालू कराने के लिए लोगों ने धरना-प्रदर्शन तक किया। अब तक इस पुल का 66 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हुआ है और इस पर लगभग 1370 लाख खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन


निर्माण कार्य पूरा करने के लिए विशेष सचिव मोहन बाबू गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को पत्र भेजा है। इसके अनुसार वित्तीय वर्ष 2015-16 में चिल्लूपार-रुद्रपुर विधानसभा के अंतर्गत बड़हलगंज-असवनपार रुद्रपुर मार्ग पर सेतु निर्माण कार्य की पुनरीक्षित प्रशासकीय वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्यदायी संस्था ब्रिज कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने 14 अगस्त को रिवाइज एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिवाइज इस्टीमेट दो साल पहले ही शासन को भेजा जा चुका है। धन के अभाव में कार्य ठप था। धन मिला तो निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा। हर हाल में दिसंबर में पुल जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा।
- दीपक गोविल, परियोजना प्रबंधक, ब्रिज कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed