फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ASHA send patients to private hospital

प्राइवेट अस्पतालों की ‘आस’ बनीं आशा

Sun, 21 Aug 2016 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 21 Aug 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
ASHA send patients to private hospital
hospital
गांवों में स्वास्थ्य सेवा बेहतर बनाने के लिए तैनात की गईं आशा मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में पहुंचाने का काम कर रही हैं। इसका पर्दाफाश सीएमओ की जांच में हुआ है। पिछले दिनों पिपराइच के एक नर्सिंग होम को सीज करने के बाद शुरू हुई जांच में कुशीनगर की आशा का नाम सामने आया है। उसे बर्खास्त करने के लिए कुशीनगर सीएमओ को पत्र लिखा गया है। साथ ही गोरखपुर में भी आशाओं की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस काम के लिए आशा कमीशन के तौर पर मोटी रकम ले रही हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि पिपराइच में छह अगस्त को बिना लाइसेंस नर्सिंग होम चलाने की सूचना मिलने पर सीएमओ ने छापेमारी की थी, जिसमें शिकायत सही मिलने पर उसे सीज कर दिया गया था। छापे के समय अस्पताल में भर्ती कुशीनगर के रामपुर माफी निवासी मीरा देवी प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाज के लिए उसे सीएचसी पिपराइच में भर्ती कराया था। सीएमओ ने पूरे मामले की जांच कराई तो कुशीनगर की आशा का नाम सामने आया। मीरा देवी को कुशीनगर की आशा शारदा देवी ही यहां लाई थी। खुद पीड़िता व उसके पति ने बयान में इसकी तस्दीक की है। दोनों ने बताया कि क्षेत्र के कई महिलाओं का इलाज इसी अस्पताल में हुआ है।
विज्ञापन


जांच में आशा का नाम सामने आया है, जिसे बर्खास्त करने के लिए कुशीनगर के सीएमओ को पत्र लिखा गया है। गंभीर मामला है इस रैकेट की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रवींद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed