{"_id":"583ddce04f1c1bc91fde697e","slug":"archana-wins-100-meter-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में अर्चना ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में अर्चना ने बाजी मारी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 30 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कबड्डी खेलतीं मैना देवी कॉलेज व पिपराइच की खिलाड़ी।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके पूर्व तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सहायक निदेशक पेंशन अतुल कुमार श्रीवास्तव व उपनिदेशक बचत विजय नाथ गुप्त ने किया।
100 मीटर बालिका वर्ग की रेस में अर्चना यादव विजयी रहीं। वहीं शिवांगी यादव को दूसरा और पूजा को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर बालक वर्ग की रेस में आनंद यादव को पहला, अखिलेश यादव को दूसरा व नीतीश पासवान को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में अंकिता सिंह को पहला, पिंकी मौर्या को दूसरा और सीमा भारती को तीसरा स्थान मिला।
800 मीटर दौड़ के विजेता बने दीपक कुमार, इंद्रजीत यादव दूसरे व संदीप कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में साधना निषाद ने पहला, गरिमा निषाद ने दूसरा और सोहानी निषाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में विनय यादव व अर्चना यादव पहले, अर्पित कुमार व पूजा यादव दूसरे तथा राहुल चौरसिया व परवीन तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
शॉटपुट में दुर्गेश व गुंजा गौड़ सर्वश्रेष्ठ रहे। ऊंची कूद में अजय कुमार पासवान और साधना निषाद ने बाजी मारी। अभय शाही और रुचि त्रिपाठी को दूसरा, जबकि बलवंत पटेल व पिंकी मौर्या को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जिम्नास्टिक की फ्लोर स्पर्धा में श्रेया यादव को प्रथम, अंजू पाल को दूसरा और शीतल देवांशी तीसरे स्थान पर रहीं। बैलेंसिंग बीम स्पर्धा में सौम्या पाठक, दीपिका पांडेय व ऋतु गौड़ क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
वाल्टिंग टेबल स्पर्धा में गीतांजलि अव्वल रहीं। सलोनी दूसरे व मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं। अनइवेन बार्स में दीपशिखा यादव ने अपराजिता त्रिपाठी को हराया। मंशा जायसवाल को तीसरा पुरस्कार मिला। श्रेया यादव व्यक्तिगत चैंपियन बनीं। अंजू पाल दूसरे व सौम्या पाठक तीसरे स्थान पर रहीं।