{"_id":"58b19b704f1c1bdb2fb23b40","slug":"anupriya-says-there-is-no-requirement-of-trainee-cm-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को अपरिपक्व नेता की जरूरत नहीं : अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को अपरिपक्व नेता की जरूरत नहीं : अनुप्रिया
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 26 Feb 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करतीं अनुप्रिया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं कि वह ट्रेनी मुख्यमंत्री हैं, जबकि राहुल गांधी के बारे में उनके दल के नेता कहते हैं कि अभी वह अपरिपक्व हैं। ऐसे में यूपी को ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं। यह प्रदेश देश की दिशा तय करता है। इसलिए यहां एनडीए जैसे मजबूत दल की सरकार चाहिए। तभी इस प्रदेश का विकास होगा।
वह शनिवार को पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में चुनाव प्रचार कर चुकी हैं। हर तरफ एनडीए के पक्ष में माहौल है। इससे लग रहा है कि हम दो तिहाई से अधिक की बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह पांच साल बाद कहते हैं कि वह ट्रेनी मुख्यमंत्री थे। जिससे गठबंधन किया है कि उनके बारे में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित कहती हैं कि अभी वह परिपक्व नहीं हुए हैं, उन्हें और मौका दिया जाना चाहिए। मैं कहती हूं कि देश की राजनीतिक दिशा तय करने वाले इस प्रदेश को जिसने सबसे अधिक प्रधानमंत्री दिए हैं, उसे किसी ट्रेनी या ट्रेनिंग लेने वाले नेता की जरूरत नहीं है। यहां कोई ट्रेनिंग ग्राउंड नहीं है। यूपी जागरूक राज्य है। देश के लोगों की नजर यहां के चुनाव पर है। यहां के विकास का सपना तभी साकार होगा, जब एनडीए की सरकार होगी।
राहुल गांधी पर चुटीले अंदाज में अनुप्रिया ने कहा कि वह कहते थे कि मै बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा। अब तक तो नहीं आया, मगर 11 मार्च को जरूर आने वाला है और उसका असर प्रदेश की जनता को नहीं, बल्कि सपा-कांग्रेस गठबंधन को महसूस होगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि एनडीए की सरकार बनी तो महिलाएं सशक्त हाेंगी। लड़कियों को स्नातक तक की शिक्षा मुफ्त मिलेगी। किसानों का कृषि ऋण माफ होगा। बिना ब्याज के उन्हें ऋण दिया जाएगा।