{"_id":"5de77c8c8ebc3e54cb575f25","slug":"anti-corruption-cell-caught-lekhpal-by-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल ने 3000 रुपये में बेचा इमान, एंटी करप्शन ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल ने 3000 रुपये में बेचा इमान, एंटी करप्शन ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा
Wed, 04 Dec 2019 02:59 PM IST
विजय जैन
संवाद न्यूज एजेंसी, सन्तकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सन्तकबीरनगर।
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम के साथ पकड़ा गया आरोपी लेखपाल
- फोटो : अमर उजाला
एंटी करप्शन टीम गोरखपुर ने बुधवार को धनघटा तहसील के मुख्य गेट के पास से 3000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ लेखपाल राजदेव गुप्ता को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को लेकर टीम कोतवाली पहुंची।
टेप टीम के प्रभारी निरीक्षक देव प्रकाश रावत ने बताया कि धनघटा इलाके के चकिया बाजार निवासी प्रदीप कुमार ने 28 नवंबर को शिकायत की कि लेखपाल राजदेव गुप्ता ने उसकी चपरा पूर्वी में बैनामे की जमीन की पैमाइश के लिए दस हजार रुपये घूस मांगी, जिसमें से सात हजार रुपये पहले लिए और फिर 14 नवम्बर को जमीन की पैमाइश भी की। पैमाइश की रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल और 3000 रुपये की मांग कर रहे थे। वे बगैर रकम दिए पैमाइश रिपोर्ट नही लगाने की बात कर रहे हैं।
शिकायत के बाद प्रकरण की प्रारंभिक जांच कराई गई। बुधवार को टीम के साथ शिकायत कर्ता से 3000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ धनघटा तहसील के मुख्य गेट के पास से लेखपाल राजदेव गुप्ता को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी लेखपाल के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया जा रहा है।