फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ankit sen wins the stste level chess competition

शाहजहांपुर के अंकित सेन चैंपियन 

Wed, 04 May 2016 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 04 May 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
Ankit sen wins the stste level chess competition
शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल व अन्य। - फोटो : shivharsh
जिला शतरंज संघ की तरफ से हुए मुन्नी लाल जैन स्मारक जूनियर स्टेट शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शाहजहांपुर के अंकित सेन और बालिका वर्ग में गाजियाबाद की श्वेता प्रियदर्शनी चैंपियन बनीं।
विज्ञापन


शहर के एक मैरिज हाल में हुए चार दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शाहजहांपुर के अंकित सेन ने प्रतिद्वंद्वियों मात देते हुए साढ़े पांच अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। बलिया के सुमित मिश्रा साढ़े चार अंकों के साथ द्वितीय तथा कानपुर के विकास निषाद भी साढ़े चार अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इतने ही अंक लेकर गोरखपुर के सुजीत कुमार चौधरी चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में पांच अंकों के साथ गाजियाबाद की श्वेता प्रियदर्शनी प्रथम, चार अंकों के साथ बलिया की रिया मिश्रा द्वितीय, सोनभद्र की अनिका गुप्ता साढ़े तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर तथा लखनऊ की श्रद्धा यादव तीन अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। नवोदित खिलाड़ी के रूप में गोरखपुर की आंचल शर्मा को ‘शिखर जैन स्मृति’ पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सैयद नौशाद, पीबी सिंह, रवि गौतम, पुनीत चौधरी, नफीस अहमद, मान्धाता सिंह, राजेंद्र प्रसाद, पवन अग्रवाल, सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना, डॉ. पीके लाहिड़ी, डॉ. हरीश चंद्र श्रीवास्तव, आनंद, शेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed