{"_id":"5c9ca3abbdec22143439ced1","slug":"anjani-kumar-singh-surrendered-in-court-after-issued-warrant","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने कोर्ट में किया आत्म समर्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने कोर्ट में किया आत्म समर्पण
Thu, 28 Mar 2019 04:06 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 28 Mar 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने सीजेएम यास्मीन अकबर की कोर्ट में गुरुवार को आत्म समर्पण किया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में लेकर उनके जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए उन्हें बीस हजार की दो जमानतें और इतनी ही धनराशि के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट में लंबित सिविल प्रकीर्ण रिट पिटीशन नम्बर 31710 / 2018 मे. बसन्त शुक्ला व अन्य बनाम स्टेट आफ यूपी में उनके खिलाफ हाईकोर्ट ने जमानतीय वारंट जारी करते हुए हाईकोर्ट के समक्ष 29 मार्च को उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आदेश दिया था। उसी आदेश के समादर में नगर आयुक्त ने गुरुवार को सीजेएम की कोर्ट में उपस्थित होकर जमानत कराई।
विज्ञापन