फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   amarjeet singh travelled 25 country

25 देशों की यात्रा कर शहर पहुंचे सरदार अमरजीत

Mon, 26 Aug 2019 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
amarjeet singh travelled 25 country
25 देशो के साथ साठ हजार किलोमीटर की यात्रा कर के गोरखपुर पहुचें दिल्ली के सरदार अमरजीत सिंह का स्व?
25 देशों की यात्रा कर शहर पहुंचे सरदार अमरजीत
विज्ञापन

गोरखपुर। विश्व भर में मौजूद गुरुनानक देव के धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने निकले वर्ल्ड टरबन ट्रैवलर के नाम से मशहूर दिल्ली के सरदार अमरजीत सिंह रविवार को गोरखपुर पहुंचे। उनका पंजाबी समाज की ओर से गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा जटाशंकर में स्वागत किया गया। गुरुनानक देव के जयकारों के बीच अध्यक्ष जसपाल सिंह, सचिव कुलदीप सिंह अरोड़ा और मनजीत सिंह के नेतृत्व में शाल और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। सरदार अमरजीत सिंह अब तक अपनी कार से 25 देश की साठ हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं।

सम्मान समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश पंजाबी एकेडमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू ने बताया कि अमरजीत सिंह अपनी कार खुद ड्राइव करते हुए पूरे विश्व की यात्रा पर निकले हैं। उनका लक्ष्य हर देश के उन स्थलों पर जाना है, जहां भी गुरुनानक देव जी के चरण पड़े हैं। यह गुरू के प्रति श्रद्धा का अनुपम उदाहरण है। इस दौरान मैनेजर रजिंदर सिंह, गगन सहगल, मनोज आनंद, रघुबीर सिंह, केपीएस सैनी, हरप्रीत साहनी, इंद्रपाल सिंह चार्ली, कुलदीप सिंह नीलू, जोगेंदर सिंह, परमजीत कौर राणा, त्रिलोचन सिंह, दौलत राम, कैलाश कुमार कटियार, बलबीर सिंह, तेजपाल अरोरा समेत बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed